फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने की नीतियों का कांग्रेस ने किया विरोध

Mon, 06 Feb 2023 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
NA
कासगंज। भाजपा सरकार पर चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने की नीतियां बनाने का आरोप लगाकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। एलआईसी और एसबीआई के निवेशकों के प्रति चिंता जाहिर की गई। कांग्रेसियों ने दावा किया कि वह गरीब और आम आदमी के साथ है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।जिलाध्यक्ष अदनान मियां ने कहा कि एलआईसी और भारतीय स्टैट बैंक में लोग अपने आड़े वक्त के लिए निवेश करते हैं। इनके रुपयों का लेनदेन चुनिंदा अरबपतियों को नीति बदलकर किया जाना बेहद जोखिम भरा है। सार्वजनिक क्षेत्रों से बैँकों ने अडाणी ग्रुप को लोन दिया है, जिससे 39 करोड़ पॉलिसी धारकों एवं निवेशकों को 33 करोड़ का नुकसान हुआ है। कांग्रेस गरीब और आदमी के साथ है। निवेशकों का हित सर्वोपरि रखा जाए। सरकार की घोर पूंजीवादी नीतियों का कांग्रेस विरोध करती है। निवेशकों के हितों को नुकसान न हो इसके संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

इस दौरान महासचिव व प्रवक्ता अमित पाठक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दिव्या शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा, अली हसन, रमेशचंद्र सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed