फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: भाजपा बनेगी पेपरलेस कार्य करने वाला राजनीतिक दल - केपी सोलंकी

Sun, 05 Feb 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
NA
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर डाटा प्रबंधन व उपयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गईँ। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा पेपरलेस कार्य करनी वाला पहला राजनीतिक दल बनेगा।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में बूथ से लेकर जिला, प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर संगठन की एक-एक जानकारी सरल एप पर सहेजने का काम जोरों पर चल रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा डाटा प्रबंधन के लिए विशेष तौर पर कार्य कर रही है। कार्यशाला में डेटा प्रबंधन का डेमो भी दिखाया गया। बीजेपी पूरी तरह डिजिटल फॉर्म में दिखेगी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सरल एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने सरल एप व डाटा प्रबंधन की उपयोगिता के बारे में बताया और कहा कि इससे मतदाता तक पहुंच बनाना और उन्हें पार्टी से जोड़ना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। एप के माध्यम से बूथ कमेटियों सहित वोटर आदि की जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

संचालन कृष्णकांत वशिष्ठ ने किया। इस दौरान हीरालाल लाल कश्यप, संजय सोलंकी, सुरेश माहेश्वरी, रामेश्वर दयाल महेरे, रामनिवास राजपूत, संजीव चौहान, रामगोविंद महेरे, अनुरोध प्रताप सिंह, रविंद्र ब्रह्मचारी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed