फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mystery of suicide of woman and two teenage girls in mathura

UP: मुझसे दूर जा रही हो, बच्चों का ख्याल रखना...इस लाइन में छिपा है महिला और दो किशोरियों की आत्महत्या का राज

Sat, 25 May 2024 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 12:34 PM IST
सार

महिला और दो किशोरियों ने आत्महत्या क्यों की। तीनों का आपस में संबंध क्या है, ये सवाल पुलिस को उलझा रहे हैं। हालांकि एक पत्र भी मिला जिसमें लिखा है कि मुझसे दूर जा रही हो, बच्चों का ख्याल रखना। इसके अलावा अन्य पारिवारिक बातों का भी जिक्र है, लेकिन इस पर किसी का नाम नहीं लिखा है। 

विज्ञापन
Mystery of suicide of woman and two teenage girls in mathura
Mystery of suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में बाजना पुल के पास मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर दो किशोरियों व एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। तीनों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। महिला के कपड़ों से एक पत्र भी पुलिस को बरामद हुआ है, जिसमें कुछ पारिवारिक बातें लिखी है। शवों को शिनाख्त के बाद ही यह पता चल सकेगा कि यब पत्र महिला के पति का लिखा है या किसी और का।
विज्ञापन


एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1:20 बजे की है। रेलवे ट्रैक पर काम कर रही गैंगमैन की टीम ने बताया कि एक महिला व दो किशोरियां भूतेश्वर की ओर से पैदल आईं और बाजना पुल से आगे खंभा संख्या 1402/5ए के पास ट्रैक पर खड़ी हो गईं। उसी दौरान मालगाड़ी आई और इसकी चपेट में आने से तीनों कट गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन वे ट्रैक से नहीं हटी थीं। फिलहाल जांच व मौके पर मौजूद लोगों के बयान से यही सामने आ रहा है कि तीनों ने आत्महत्या की है। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब (35) है। वहीं, एक किशोरी की उम्र 12 साल और दूसरी की उम्र 14 साल के करीब है। देखने में मां-बेटियां प्रतीत हो रही हैं।
विज्ञापन


 

लोगों ने रोका तो रिश्तेदारी में जाने का बहाना बनाया
पुलिस ने भूतेश्वर इलाके तक छानबीन की। रेलवे ट्रैक के किनारे की बस्तियों में भी जांच पड़ताल कराई, ताकि मृतकों की शिनाख्त हो सके। लेकिन शाम तक शिनाख्त संबंधी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस को कुछ लोगों यह जरूर बताया कि महिला व उसके साथ दो किशोरियों को रेलवे ट्रैक की ओर जाते देता तो उन्हें रोका था, तब उन्होंने बताया था कि वे अपनी रिश्तेदारी में जा रही हैं।

 
विज्ञापन

परिवार में सब कुछ ठीक नहीं था
महिला ने दो किशोरियों के साथ ट्रेन से कटकर यूं ही आत्महत्या नहीं की थी। उसके परिवार में कुछ अनबन चल रही थी। इसकी गवाही महिला के पास से मिला एक पत्र दे रहा है। पत्र में कई भावुक बातें लिखीं हैं। पुलिस के अनुसार पत्र में लिखा है कि मुझसे दूर जा रही हो, बच्चों का ख्याल रखना। बच्चों को समय से खाना-पीना कराती रहना। अपना भी ध्यान रखना। इसके अलावा पारिवारिक बातें भी लिखी हैं। हालांकि इस पत्र पर कहीं भी महिला व उसके बच्चों का नाम नहीं लिखा गया है। इधर, पत्र लिखने वाले ने अपना नाम भी नहीं लिखा है।

 
विज्ञापन

कौन थीं तीनों, क्या रही सामूहिक आत्महत्या की वजह
महिला के साथ जान देने वाली किशोरियां कौन थीं। तीनों का आपस में क्या रिश्ता था। सामूहिक आत्महत्या की वजह क्या रही। क्या इनको कोई परेशान कर रहा था या फिर आर्थिक तंगी के कारण जान दी है। इस प्रकार के कई सवाल पुलिस के जेहन में हैं। पुलिस इनकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है, ताकि इन सवालों के जवाब मिल सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed