{"_id":"5b83f8c842c792464e1772e6","slug":"muslims-will-attend-the-satsanga-in-soami-bagh-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वामीबाग में सत्संग सुनने आएंगे 140 मुस्लिम, चार पीढ़ी से राधास्वामी मत में है विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामीबाग में सत्संग सुनने आएंगे 140 मुस्लिम, चार पीढ़ी से राधास्वामी मत में है विश्वास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
स्वामी बाग में की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामीजी महाराज के हर धर्म में अनुयायी हैं। ऐसे ही 140 मुस्लिम सत्संगी भी स्वामीजी महाराज के द्विशताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा आ रहे हैं। 30 अगस्त तक सभी मुस्लिम सत्संगी स्वामीबाग पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
द्विशताब्दी समारोह में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समेत हर धर्म के सत्संगी समारोह में पहुंच रहे हैं। इसमें इलाहाबाद, मुंबई, अंबेडकर नगर, दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों से मुस्लिम सत्संगियों का जत्था 30 को यहां पहुंचेगा।
विज्ञापन
राधास्वामी सत्संग से जुड़े लोग बताते हैं कि मुस्लिम सत्संगी की चार पीढ़ियां स्वामीजी महाराज में श्रद्धा रखती हैं। ये अक्सर स्वामीबाग समाध में आते हैं। 200वें जन्म समारोह के अनूठे पल का गवाह बनने के लिए इनमें कई परिवार सहित यहां आ रहे हैं। इनके ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
स्वामीबाग में वाहनों की नो एंट्री
स्वामीबाग में वाहनों का प्रवेश पाबंद कर दिया है। समारोह संपन्न न होने तक परिसर में दुपहिया-चार पहिया वाहनों का परिसर में प्रवेश नहीं होगा। समारोह में शामिल होने वाले सत्संगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
ऐसे में अंदर वाहनों से किसी के चोटिल होने की संभावना से ये निर्णय लिया है। समारोह की व्यवस्था में लगे वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए पास बनाए गए हैं। जल्द ही गेटों पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए जाने हैं।
फव्वारा की हुई मरम्मत
स्वामीबाग समाध के पीछे बने फव्वारा की मरम्मत कार्य पूरा हो गया। इसमें लाइटिंग कर दी गई है। सोमवार को यहां इमरजेंसी में आग बुझाने का विशालकाय जेनरेटर भी लगाया गया है। इससे पानी की सप्लाई के लिए उपयोग किया जाएगा। अंडरग्राउंड पाइप लाइन पूरे परिसर में बिछाई गई है, जिससे किसी भी स्थिति में निपटा जा सकेगा।