{"_id":"5a7810984f1c1bd34b8b6dc9","slug":"muslims-trying-to-march-with-tricolor-in-agra-stopped-by-local-administration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे मुस्लिमों को प्रशासन ने रोका, ज्ञापन देकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे मुस्लिमों को प्रशासन ने रोका, ज्ञापन देकर लौटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने के लिए आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे मुस्लिम समाज के लोगों को प्रशासन ने रोक दिया। उनकी तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक से आगे नहीं बढ़ सकी।
रविवार को तिरंगा यात्रा निकालने के ऐलान के साथ ही शहीद स्मारक पर पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा को शहीद स्मारक तक नहीं आने दिया गया। संरचना संस्था के बैनर तले निकाली जा रही इस यात्रा में जिले भर के उलमा के शिरकत करने की बात कही गई थी। कहा गया कि इसका मकसद सुलहकुल की नगरी से भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम देना है।
लेकिन प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए यात्रा नहीं निकलने दी। शहीद स्मारक पर संरचना विकास समिति की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल ने एसीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें 14 मांग रखी गई हैं। प्रमुख रूप से कासगंज हिंसा में मारे गए युवक चंदन के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, मुस्लिमों का उत्पीड़न रोकना और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही गई है।

इससे पहले विहिप ने पूरे ब्रज प्रांत में तिरंगा यात्रा निकाले जाने का एलान किया था। कई जगह यात्रा निकल गई थी। जबकि अन्य जगहों पर अनुमति न होने के कारण रोक ली गई थी।
हालांकि एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने रविवार को ही कहा था कि संस्था के पदाधिकारियों से बात की जा रही है। उनसे कहा गया है कि यात्रा निकाले जाने के लिए अनुमति जरूरी है। अगर वे यात्रा निकालने की कोशिश करते हैं तो पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।