{"_id":"62ca8639f922b32fdb1478de","slug":"muslims-offered-namaj-in-shahi-idgah-mosque-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: शाही ईदगाह समेत मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: शाही ईदगाह समेत मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अदा की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
Sun, 10 Jul 2022 01:26 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:26 PM IST
सार
बकरीद की नमाज के लिए शाही ईदगाह से लेकर शहर की प्रत्येक छोटी और बड़ी मस्जिद पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
शाही ईदगाह से निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में बकरीद पर रविवार की सुबह आठ बजे सौहार्दपूर्ण मौहाल में नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग बकरीद के नमाज के लिए ईदगाह पहुंचे। इस दौरान बड़े स्तर पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। ईदगाह के अलावा आसपास की अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
वृंदावन की मस्जिद में भी बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। मुस्लिम क्षेत्रों में बकरीद को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। परंपरा के अनुसार कुर्बानी दी गई। बकरीद को देखते हुए मुस्लिम आबादी और मिश्रित क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी रही।
विज्ञापन
बकरीद की नमाज के लिए शाही ईदगाह से लेकर शहर की प्रत्येक छोटी और बड़ी मस्जिद पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए। शहर में 97 प्वाइंटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया। खुफिया तंत्र को भी अलर्ट रहा। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने ईदगाह सहित आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन