{"_id":"62ac4848fdc58150a74b769e","slug":"muslims-friday-prayers-offered-peacefully-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जुमे की नमाज को लेकर आगरा में लागू रही सेक्टर स्कीम, ड्रोन से रखी गई नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जुमे की नमाज को लेकर आगरा में लागू रही सेक्टर स्कीम, ड्रोन से रखी गई नजर
Fri, 17 Jun 2022 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:54 PM IST
सार
जुमे की नमाज को लेकर शहर और देहात में अधिकारियों ने फोर्स के साथ पैदल गश्त की। जामा मस्जिद पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही। शुक्रवार सुबह से ही फोर्स के साथ एसएसपी सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पैदल भ्रमण किया।
विज्ञापन
एसएसपी आगरा पुलिस बल के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान सेक्टर स्कीम लागू की गई थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर चुके थे। वहीं बृहस्पतिवार को अलग-अलग इलाकों में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने फोर्स के साथ पैदल गश्त की।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। मिश्रित आबादी इलाकों में फोर्स लगाई गई। महिलाओं और बच्चों को आगे लाकर प्रदर्शन करने वालों पर भी पुलिस की नजर रही।
विज्ञापन
जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
शहर और देहात के मिश्रित आबादी इलाकों में पैदल गश्त के साथ ड्रोन भी उड़ाया गया, जिससे लोगों पर नजर रखी जा सके। एसएसपी ने बताया कि अलग-अलग इलाकों में फोर्स लगाई गई थीं। सुबह 6:30 बजे से ही फोर्स अपने ड्यूटी प्वाइंट पर आ पहुंच गई। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी किए गए थे। हर बार लोग आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं। सोशल मीडिया पर आने वाले संदेश को देखने के लिए साइबर सेल को लगाया गया था।
विज्ञापन