{"_id":"60757c1e4906530ab209c553","slug":"muslims-demands-some-relaxation-in-curfew-hours-in-muslim-areas-during-ramadan-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान: मुस्लिम इलाकों में रात 11 बजे तक छूट की मांग, मुस्लिम संगठनों ने डीएम से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान: मुस्लिम इलाकों में रात 11 बजे तक छूट की मांग, मुस्लिम संगठनों ने डीएम से की अपील
Tue, 13 Apr 2021 04:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Apr 2021 04:40 PM IST
सार
- शहर मुफ्ती व मुस्लिम संगठनों ने जिलाधिकारी से नाइट कर्फ्यू में छूट देने की अपील की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रमजान का आगाज इस बार रात्रि कर्फ्यू के बीच होगा। आगरा के शहर मुफ्ती मजदुल कुदूद्स खुबैब रूमी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मस्जिदों में पढ़ी जाने वाली तरावीह के लिए रात्रि कर्फ्यू में मुस्लिम इलाकों में ढील देने की मांग की है। उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने भी एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत से मुलाकात करके ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
शहर मुफ्ती ने कहा है कि रमजान 13-14 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस महीने मुस्लिम रात नमाज-ए-तरावीह, कुरान मजीद पढ़ने में बिताते हैं। दिन में रोजा रखा जाता है। इस दौरान पांच वक्त की नमाज मस्जिद में अदा करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाजार, ट्रेन और बसों में कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन इबादतगाहों में ही पाबंदियां लगाई गई हैं। मस्जिदों में नमाजी साफ-सफाई के साथ एक सफ पर डेढ़ गज की दूरी पर बैठते हैं। ऐसे में संक्रमण का डर नहीं रहता है। उन्होंने रात्रि कर्फ्यू में रात्रि 11 बजे तक की छूट देने की मांग की है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी का प्रतिनिधिमंडल समी आगाई व सैयद इरफान सलीम के नेतृत्व में एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत से मिला। उन्होंने कहा कि मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों में होने वाली तरावीह के लिए रात्रि कर्फ्यू में रात्रि 11 बजे तक की छूट दी जाए।