{"_id":"62e963d16eec1057ac63c9c1","slug":"muslim-man-want-to-worship-the-lord-shiva-in-sawan-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri : सावन में मुस्लिम युवक करना चाहता है भगवान शिव का जलाभिषेक, परिजन कर रहे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri : सावन में मुस्लिम युवक करना चाहता है भगवान शिव का जलाभिषेक, परिजन कर रहे विरोध
Tue, 02 Aug 2022 11:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:20 PM IST
सार
मैनपुरी के करहल निवासी मुस्लिम युवक की हिंदू धर्म में आस्था है। वह खुद का हनुमान भक्त बताता है। सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहता है, लेकिन परिवारवाले उसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
करहल निवासी नौशाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के करहल का रहने वाला मुस्लिम युवक सावन में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहता है, लेकिन उसके परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। इसके चलते युवक ने एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।
करहल के मोहल्ला कानून गोयान का रहने वाला युवक नौशाद सावन माह में कांवड़ भरकर लाना चाहता है। लेकिन परिजन उसे रोक रहे हैं। युवक द्वारा एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की गई है।
विज्ञापन
उसने मांग की है कि कांवड़ भरने जाने-आने के दौरान उसे सुरक्षा दी जाए। ग्रामीणों के अनुसार नौशाद मोटामल महाराज मंदिर के पास ही रहता है। वहीं, मंदिर में सेवा कार्य करता है। वह खुद को हनुमान भक्त बताता है।

नौशाद की हिंदू धर्म में है आस्था
नौशाद ने कहा है कि वह मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू धर्म में आस्था रखता है। वह सावन के इस महीने में सरसईनावर मंदिर में चढ़ाने के लिए कांवड़ भरकर लाने के लिए कानपुर के बिठूर गंगा तट पर जाना चाहता है। परिजन इसका विरोध करते हैं।