फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muslim man sexual abuse the delhi woman in kasganj

दिल्ली की महिला से दुष्कर्म : युवक ने नाम बदलकर की थी दोस्ती, कासगंज बुलाकर की वारदात, विरोध पर पीटा

Sun, 17 Jul 2022 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 12:12 AM IST
सार

कासगंज में दिल्ली की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
muslim man sexual abuse the delhi woman in kasganj
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कासगंज में एक युवक ने नाम बदलकर दिल्ली की महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक के बुलाने पर महिला दिल्ली से कासगंज आ गई। आरोप है कि यहां युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति  कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


महिला की चार महीने पहले फेसबुक पर युवक से जान पहचान हो गई। इसके बाद फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। युवक प्रिंस कुरैशी ने महिला को अपना नाम मोनू गुप्ता बताया। बातचीत का यह सिलसिला धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गया। पहले से शादीशुदा महिला उसके प्रेम जाल में फंस गई। युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर गंजडुंडवारा बुला लिया। युवक ने अपने दोस्त की गाड़ी मंगाकर महिला को बैठा लिया। 

विज्ञापन

विरोध करने पर पीड़िता को पीटा 

जब महिला को युवक के गैर समुदाय के होने का पता चला तो वह गाड़ी से उतरने लगी, लेकिन आरोपी ने उसे गाड़ी से उतरने नहीं दिया। विरोध करने पर उसे पीटा। उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब इस घटना की जानकारी हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं को हुई तो  कुलदीप चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर आक्रोश जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सामने आई आरोपी की असलियत

जब युवक महिला को गाड़ी में लेकर जा रहा था तभी उसकी मां का फोन आ गया। फोन पर उसने जैसे ही अम्मी संबोधन किया, तभी महिला भांप गई कि युवक गैर समुदाय का है। उसने विरोध करना शुरू कर दिया। 

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि महिला के मामले में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके आधार पर कोतवाली पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए गए है। जांच में यदि लव जेहाद की पुष्टि हुई तो उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed