{"_id":"6a17b551f676c4a26d02b5cb","slug":"muslim-mahapanchayat-demands-declaration-of-cow-as-national-animal-outside-eidgah-in-agra-on-bakrid-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बकरीद पर नमाज के बाद पहली बार हुआ ऐसा, मुस्लिम महापंचायत ने उठाई ऐसी मांग; जिसके लिए हिंदू कर रहे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बकरीद पर नमाज के बाद पहली बार हुआ ऐसा, मुस्लिम महापंचायत ने उठाई ऐसी मांग; जिसके लिए हिंदू कर रहे संघर्ष
Thu, 28 May 2026 08:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 28 May 2026 08:54 AM IST
सार
आगरा में बकरीद के मौके पर ईदगाह के बाहर मुस्लिम महापंचायत ने ‘गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने’ की मांग उठाकर अनोखी पहल की। कार्यकर्ताओं ने इसे भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश बताते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी।
विज्ञापन
मुस्लिम महापंचायत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर बृहस्पतिवार को ईदगाह के बाहर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। ईद की नमाज संपन्न होने के बाद 'उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत' के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार से एक बड़ी मांग की।
विज्ञापन
महापंचायत के सदस्यों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर ले रखे थे, जिन पर गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो' के नारे लिखे हुए थे। पदाधिकारियों का कहना था कि गाय देश की संस्कृति और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी सौहार्द का संदेश
मुस्लिम महापंचायत के सरपंच नदीम नूर और अमजल कुरैशी ने कहा कि ईद का त्योहार त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। हिंदू-मुस्लिम एकता और देश में सांप्रदायिक सौहार्द को और मजबूत करने के लिए उन्होंने इस पवित्र मौके पर यह मांग उठाई है। यह प्रदर्शन ईदगाह से निकलते नमाजियों और राहगीरों के बीच भारी कौतूहल और चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान महापंचायत के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।