फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslim leaders meeting over Namaz issue in Taj Mahal

ताजमहल में नमाज मामले को लेकर हुई बैठक में भड़काऊ भाषण, भिड़े मुस्लिम नेता

Sat, 10 Nov 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 10 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Muslim leaders meeting over Namaz issue in Taj Mahal
ताज में नमाज मामले को लेकर हुई बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में केवल जुमे की नमाज अदा करने को लेकर एएसआई के आदेश के खिलाफ शुक्रवार को ताजगंज में तांगा स्टैंड पर शहर के मुस्लिम संगठनों ने बैठक की। इसमें तय किया गया कि 12 नवंबर को एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन


उनसे सुप्रीम कोर्ट का वह आदेश मांगा जाएगा, जिसमें कथित रूप से ताज में नमाज पर पाबंदी लगाई गई है। हालांकि बैठक खत्म होने से पहले ही मुस्लिम नेता आपस में भिड़ गए। भड़काऊ भाषणों के खिलाफ कई लोगों ने आपत्ति की, जिस पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


बैठक में हिंदुस्तान बिरादरी के डॉ. सिराज कुरैशी ने कहा कि एएसआई से वार्ता कर पहले सभी बातें स्पष्ट करने की जरूरत है। शांति से सभी मुद्दों पर बात की जाए और सुप्रीम कोर्ट का आदेश होने पर उसका पालन किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण पर हंगामा

इस बैठक में हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी ने एएसआई के आदेश पर सवाल खड़े किए। बैठक में कई वक्ताओं ने बेहद भड़काऊ भाषण दिए, जिनकी रिकार्डिंग भी स्थानीय खुफिया पुलिस द्वारा की गई है। इन भड़काऊ बोल के ही खिलाफ बैठक में हंगामा हो गया, जिसके बाद बैठक खत्म हो गई। 

बैठक में मौजूद ज्यादातर मुस्लिमों का मानना था कि ताजमहल में नमाज मामले का कुछ लोग निजी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ताज में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अपने आर्थिक फायदे के लिए उन्होंने इस मसले को उलझा दिया है। 

सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचने के बाद अब इस मामले में फूंक फूंक कर कदम उठाने की जरूरत है। बैठक के बाद कई मुस्लिम नेताओं का मानना था कि मामले को ज्यादा तूल दिया गया और दबाव बनाया गया तो शुक्रवार की नमाज के लिए खान ए आलम नर्सरी वाले गेट से प्रवेश भी शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed