फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muslim girl convert to hindu religion for bhagwan banke bihari worship

भगवान बांकेबिहारी की दीवानी हुई युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, अर्शी से बनी आरुषि

Sat, 13 Oct 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 13 Oct 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
muslim girl convert to hindu religion for bhagwan banke bihari worship
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में भगवान बांकेबिहारी की भक्ति में दीवानी एक युवती ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। वो अर्शी से आरुषि बन गई। उसने कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी ही मेरे सब कुछ हैं। उनकी आस्था के चलते उसने मुस्लिम से हिंदू धर्म अपनाया है।  
विज्ञापन


आरुषि ने गुरुवार को एसएसपी और डीएम को पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उस समय उसके साथ अधिवक्तागण मौजूद थे। आरुषि ने एसएसपी को अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन


आरुषि का कहना है कि उसकी शुरू से ही हिंदू धर्म में आस्था थी और अब उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है। बताया जाता है कि युवती ने पुलिस कप्तान से भी मुलाकात की है। सुरक्षा की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए किया धर्म परिवर्तन

युवती ने कहा कि धर्म परिवर्तन से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यह मेरी आस्था है। मैंने उसी आस्था के चलते धर्म परिवर्तन किया है। अब आगे वह इसी धर्म को मानेगी। उसने अपनी जान को खतरा भी बताया है। 

युवती ने कहा कि किसी को जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा सकता है। युवती ने कहा कि वो पहले डीएम ऑफिस गई थी। लेकिन उस वक्त डीएम ऑफिस में नहीं थे। वहां एक दूसरे अधिकारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed