फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslim Farmer donated land for memorial of martyr

मुस्लिम किसान ने पेश की मिसाल, शहीद पुष्पेंद्र की स्मारक के लिए दान दी जमीन

Thu, 16 Aug 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सौंख (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सौंख (मथुरा) Updated Thu, 16 Aug 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Muslim Farmer donated land for memorial of martyr
शहीद पुष्पेंद्र सिंह
सरहद शहीद हुए मथुरा के पुष्पेंद्र सिंह का स्मारक 150 वर्ग गज जमीन पर बनेगा। इसके लिए जमीन की खरीद की गई है। इसमें नजीम खान ने 50 गज जमीन अपनी दी तो शेष 100 गज जमीन पूर्व प्रधान प्रीतम और शहीद के रिश्तेदार पदम सिंह का सहयोग मिला है।
विज्ञापन


शहीद पुष्पेंद्र सिंह का परिवार भूमिहीन होने के कारण शव के अंतिम संस्कार के लिए भी जमीन नहीं मिली। प्रशासन और ग्रामीणों ने जमीन की तलाश मंगलवार को सुबह से ही शुरू कर दी थी, लेकिन शहीद परिवार के अलावा ग्राम पंचायत पर भी खाली जमीन नहीं मिली। 
विज्ञापन


ऐसे में शहीद स्मारक के लिए जमीन की खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई। सौंख गोवर्धन रोड पर जमीन की तलाश की गई। यह जमीन नजीम खान की है। नजीम खान ने स्मारक के लिए 150 वर्गगज जमीन में से 50 वर्ग गज जमीन मुफ्त देने की बात की। बाकी के लिए 3.50 लाख रुपये का सौदा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की माली हालत ठीक नहीं

परिवार की स्थिति ज्यादा कमजोर होने के कारण यह राशि भी जुटाना संभव नहीं था, ऐसे में 2.50 लाख रुपये पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह द्वारा तथा शहीद के परिवार के पदम सिंह ने एक लाख रुपये देने का भरोसा दिया। 

इस पर नजीम द्वारा शहीद पुष्पेंद्र के लिए जमीन उपलब्ध करा दी, जहां शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम गोवर्धन नगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने जमीन की व्यवस्था की है। इससे प्रशासन का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed