{"_id":"67b7f44ee0f85303ad080430","slug":"museum-of-chhatrapati-shivaji-maharaj-is-only-in-discussions-even-land-has-not-been-taken-for-last-10-years-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बातें हैं बातों का क्या': सिर्फ चर्चाओं में छत्रपति शिवाजी महराज का म्यूजियम, 10 साल बीते...नहीं ली गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बातें हैं बातों का क्या': सिर्फ चर्चाओं में छत्रपति शिवाजी महराज का म्यूजियम, 10 साल बीते...नहीं ली गई जमीन
Fri, 21 Feb 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Feb 2025 09:04 AM IST
सार
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर म्यूजियम की चर्चा उठती है, लेकिन ये बातें समय बीतने के साथ ही धूमिल हो जाती हैं। आगरा में शिवाजी महाराज का म्यूजियम 10 साल से अधूरा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्रपति शिवाजी की आगरा किले में 395वीं जयंती मनाई गई। 3 साल से आगरा किले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कोठी मीना बाजार मैदान पर छत्रपति शिवाजी का भव्य स्मारक बनाने की घोषणा करते आ रहे हैं। इन 3 सालों में न जमीन ली जा सकी और न ही एक ईंट रखी गई। जबकि स्मारक बनाने का प्रस्ताव 7 साल पुराना है।
यही हाल छत्रपति शिवाजी म्यूजियम का है, जो वर्ष 2015 से अब तक नहीं बन पाया। सपा सरकार में मुगल म्यूजियम के नाम से यह 2017 में पूरा हो जाना था। सरकार बदलते ही इसका काम रुक गया। नाम बदलने के बाद भी 5 साल से शिवाजी म्यूजियम अधूरा पड़ा है।
स्मारक के लिए जमीन नहीं मिली
वर्ष 2017 में पहली बार तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक ने आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने की पैरवी की। कोठी मीना बाजार को स्मारक में बदलने और 100 फीट ऊंची अश्वारोही प्रतिमा लगाने की योजना थी। जमीन संबंधी विवादों के कारण 8 साल से एक इंच जमीन भी अधिगृहीत नहीं हो सकी, न ही अश्वारोही प्रतिमा का ही निर्माण शुरू हो पाया।
विज्ञापन
स्मारक पर आगे बढ़े सरकार
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान के मुताबिक किले में हर बार घोषणा होती है, पर स्मारक का काम आगे नही बढ़ता। फाइल से निकल कर स्मारक जमीन पर नजर आनी चाहिए। छत्रपति के नाम का सम्मान रखना चाहिए।
कोठी मीना बाजार पर ही स्मारक क्यों ?
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. सुगम आनंद ने स्व. डॉ. अमी आधार निडर के साथ शोध किया था, जिसमें पाया गया कि शिवाजी आगरा किले में अपमान होने पर दरबार छोड़कर चले आए थे। उन्हें राम सिंह की छावनी के पास नजरबंद किया गया। आलमगीरनामा और राजस्थानी दस्तावेजों के मुताबिक राम सिंह की जमानत पर शिवाजी को फिदाई हुसैन की हवेली में कैद किया गया। यह स्थान ही कोठी मीना बाजार है, जहां से वह चकमा देकर निकल गए। ब्रिटिश काल में हवेली को तोड़कर मौजूदा इमारत बनाई गई है।