{"_id":"61b63b067f02ba2a8e76d283","slug":"museum-contruct-in-soron-soon-kasganj-news-agr5176633118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी सोरोंजी में बनवाया जाएगा म्यूजियम- केंद्रीय राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी सोरोंजी में बनवाया जाएगा म्यूजियम- केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी (कासगंज)। केंद्रीय राज्यमंत्री संस्कृति और संसदीय कार्य अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सोरोंजी का ऐतिहासिक महत्व है। पौराणिक धरोहरों और इतिहास को सहेजने व उसका वर्णन कराने के उद्देश्य से सोरोंजी में म्यूजियम बनवाया जाएगा इससे श्रद्धालुओं को तीर्थनगरी के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने यह घोषणा मेला मार्गशीर्ष के उद्घाटन समारोह के देर रात तक हुए कार्यक्रम के दौरान की। क्षेत्रीय सांसद सांसद राजवीर सिंह के साथ कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने म्यूजियम के निर्माण के लिए डीएम हर्षिता माथुर को शीघ्र डीपीआर बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा म्यूजियम निर्माण के लिए बजट का 20 प्रतिशत अंशदान राज्य सरकार व 80 प्रतिशत केंद्र सरकार करेगी। गंगा पूजन आरती व नृसिंह द्वार का फीता काटने की रस्म अदायगी के बाद अतिथियों का सम्मान जिला प्रशासन द्वारा मेला पंडाल में किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा की गई घोषणा पर सांसद राजवीर सिंह, यूपी के नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा तीर्थों के विकास के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।
सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि प्राचीन तीर्थ सोरोंजी के बाशिंदों की वर्षों पुरानी तीर्थस्थल घोषित करने की मांग सरकार ने पूरी की है। अब यहां के सुनियोजित विकास के लिए आवंटित बजट से विकास कार्य गति पकड़ेंगे। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, बीजेपी जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, प्रदीप रघुनंदन, रामगोविंद महेरे, अनीता उपाध्याय, आशुतोष त्रिवेदी, कमाल हसन, जयप्रकाश दुबे, सम्पूर्णानन्द भारद्वाज, डॉ. मिथलेश वर्मा, सरिता गुप्ता, बुशरा राईन, राहुल पाठक, बृजेश वर्मा, डा. शशीलता चौहान, प्रवेंद्र राना, अशोक तिवारी, कैलाश मिश्र, मनोज भारद्वाज, मनोज चौहान, अनुपम मिश्र आदि मौजूद रहे। सम्मान समारोह का संचालन समीक्षा सिंह ने किया।