{"_id":"667352104cb4c720650d6c34","slug":"murder-report-filed-against-four-including-brother-in-law-and-father-in-law-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119300-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साढ़ू,ससुर सहित चार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साढ़ू,ससुर सहित चार के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Thu, 20 Jun 2024 03:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के जींगन गांव निवासी रंंजीत की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पीड़ित पिता ने साढ़ू, ससुर सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पिता ने आरोपियों पर पुत्र को नहर में डुबाकर मार डालने का आरोप लगाया है। 11 जून को युवक का शव थाना भोगांव क्षेत्र में जीवनपुर बरौली नहर बेवर ब्रांच में पड़ा मिला था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भोगांव क्षेत्र में बेवर ब्रांच नहर में 11 जून को कुरावली के गांव जींगन चंदाई के रहने वाले रंजीत का शव पड़ा मिला था। अगले दिन शव की पहचान होने पर परिजन की ओर से साढू पर ही हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में मृतक के पिता मुन्ना लाल ने बुधवार को कुरावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि रंजीत की कुछ दिन पहले जनपद एटा के जलालपुर पलरा गांव निवासी साढ़ू अवनीश से लड़ाई हो गई थी। साढ़ू ने पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी।
9 जून को अवनीश का नौकर नंद किशोर उर्फ नंदू निवासी बागवाला एटा रंजीत को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। उनके बहनोई रामप्रसाद ने भी रंजीत को गंगा जमुनी के पास साढ़ू अवनीश, नंदकिशोर को बातचीत करते हुए देखा था। साढ़ू अवनीश और उसके नौकर नंद किशोर ने ही पुत्र रंजीत की हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नहर में फेंका है।
विज्ञापन
इसमें अवनीश के ससुर सोबरन सिंह और साल अमल सिंह का भी हाथ हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक षड़यंत्र रचने और साक्ष्य मिटाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।