{"_id":"63e33f5aff37e357c0079756","slug":"murder-or-accident-dead-body-of-marble-businessman-from-rajasthan-found-on-highway-in-firozabad-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या हादसा: फिरोजाबाद में हाईवे किनारे मिला राजस्थान के मार्बल कारोबारी का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या हादसा: फिरोजाबाद में हाईवे किनारे मिला राजस्थान के मार्बल कारोबारी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 08 Feb 2023 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:51 AM IST
सार
एमएम गार्डन सिटी के सामने है राजस्थान मार्बल की दुकान चलाने वाले काराबोरी की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोरोबारी की मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में मंगलवार सुबह हाईवे पर गांव जरौली कट के पास सड़क से करीब 20 फीट दूर राजस्थान के मार्बल काराेबारी का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
राजा का ताल के सामने जरौली कट के पास लोगों ने युवक का शव देखा। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयास किया। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी, जेब में मिले कागजातों के साथ ही आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त ओमप्रकाश पुत्र लिखमाराम निवासी कच्छीपुरा, मध्याना जिला नागौर, राजस्थान के रूप में हुई।
पुलिस जांच से पता चला कि मृतक हाईवे स्थित एफएम गार्डन सिटी के सामने अपने चचेरे भाई ओमप्रकाश के साथ मार्बल का व्यवसाय करता था। वह सोमवार को राजस्थान में मार्बल लोड कराकर लौट रहा था। संभवत: वह बस से उतरकर सड़क पर चल रहा होगा तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी तथा उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजन को घटना की जानकारी देते हुए कारोबारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Etah News: शादी के 11वें दिन खुल गई नई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल