फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of young man in Mathura: Neighbors were abusing aunt nephew was killed when protested

मथुरा में युवक की हत्या: चाची को गाली दे रहे थे पड़ोसी, विरोध करने पर भतीजे को मार डाला; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 02:42 PM IST
सार

मथुरा में एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि वो अपनी चाची के पक्ष में खड़ा हुआ था। आरोपियों द्वारा चाची को गाली दी जा रही थी। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने लोहे की सरिया से सिर में प्रहार कर भतीजे की हत्या कर दी। 

 

विज्ञापन
Murder of young man in Mathura: Neighbors were abusing aunt nephew was killed when protested
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में चाची के साथ गाली गलौज का विरोध करना भतीजे को भारी पड़ गया। दबंगों ने उसके सिर पर लोहे की सरिया से ऐसा प्रहार किया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई सरिया के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि अशोका हाईट में भगवान सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसी कॉलोनी में रहने वाले संजय अरोड़ा और उनके पुत्र साहिल ने रविवार की रात को भगवान सिंह की पत्नी के साथ गाली गलौज कर दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसकी सूचना गिरधरपुर के अजय नगर में रहने वाले महिला के भतीजे 35 वर्षीय विक्रम सिंह को लगी तो वह बाइक से कॉलोनी में पहुंच गया। उसने भी विरोध किया तो दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान साहिल का मित्र विमल सिंह छठवीं मंजिल से लिफ्ट से नीचे आया और विक्रम के सिर में लोहे की सरिया से प्रहार कर दिया। लोहे की सरिया के प्रहार से विक्रम लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। झगड़ा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मारपीट में विमल के भी चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर पिता पुत्र मौके से फरार हो गए, जबकि विमल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पिता संजय अरोड़ा, उसके पुत्र साहिल और दोस्त विमल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की सरिया बरामद कर ली है। हत्या में शामिल पिता-पुत्र की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed