{"_id":"66cc30781887d6c16f067de1","slug":"murder-of-soul-trader-cousin-partnered-arrested-police-sent-him-to-jail-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोल कारोबारी का कत्ल: जिस ममेरे भाई से की थी साझेदारी, उस पर ही हत्या का शक; पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोल कारोबारी का कत्ल: जिस ममेरे भाई से की थी साझेदारी, उस पर ही हत्या का शक; पुलिस ने भेजा जेल
Mon, 26 Aug 2024 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:06 PM IST
सार
आगरा में सोल कारोबारी की हत्या में पुलिस ने साझीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साझीदार कोई और नहीं, बल्कि सोल कारोबारी का ममेरा भाई है।
विज्ञापन
सोल कारोबारी का कत्ल
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र की एक सोल फैक्टरी में हुई कारोबारी संजीव गुप्ता की हत्या की गुत्थी 13 दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी। परिजन के आरोपों के बाद पुलिस ने साझीदार रीतेश गुप्ता को रविवार को जेल भेजा है। पुलिस को पहले ही दिन से साझीदार पर शक था। मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी संजीव गुप्ता का लहूलुहान शव 12 अगस्त की सुबह फैक्टरी में स्थित ऑफिस में पलंग पर मिला था। साझीदार रीतेश गुप्ता से उनका विवाद चल रहा था। इसे लेकर अवसाद में थे। इलाज भी करा रहे थे। परिजन का आरोप है कि साझीदार ने बेईमानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के समय फैक्टरी की पहली मंजिल पर कर्मचारी नरेंद्र उसकी पत्नी और बच्चा मौजूद थे। इधर, कर्मचारी के बयान जांच में सही पाए गए। सीसीटीवी से इसकी पुष्टि हुई। एसीपी हरीपर्वत आदित्य ने बताया कि शनिवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने फैक्टरी में पहुंचकर क्राइम सीन का दोहराव किया। पुलिस ने उस डॉक्टर के बयान लिए हैं, जिससे कारोबारी का इलाज चल रहा है।
इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि परिजन ने साझीदार के खिलाफ बयान दिए हैं। इस बात का साक्ष्य मिला है साझीदार ने मौके पर आकर हत्या में प्रयुक्त कटर को उठाकर बोरे के नीचे छिपाया था। इसी आधार पर उसे हत्या की धारा में जेल भेजा गया है। परिजन ने संपत्ति हथियाने के लिए हत्या का आरोप लगाया है। खुदकुशी के पहलू की भी जांच जारी है।