फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of son-in-law Police started investigation intoe murder of bank manager Sachin Upadhyay

दामाद की हत्या: कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष हैं ससुर, पत्नी और साला भी नामजद; कॉल डिटेल से सुराग तलाश रही पुलिस

Fri, 20 Oct 2023 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 10:23 AM IST
सार

आगरा में दामाद की हत्या के मामले में कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से दामाद की मौत होने का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और काॅल डिटेल से सुराग तलाश रही है।
 

विज्ञापन
Murder of son-in-law Police started investigation intoe murder of bank manager Sachin Upadhyay
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित रामरघु एग्जॉटिका में 12 अक्तूबर को बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से लेकर कॉल डिटेल तक खंगाली जा रही है। पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी गई थी। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला हत्या का निकला। सूचना से कई घंटे पहले प्रबंधक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सचिन उपाध्याय की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें कलक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत, उनके बेटे कृष्णा रावत और बेटी प्रियंका रावत को नामजद किया गया है। प्रियंका सचिन की पत्नी हैं, जबकि बृजेंद्र ससुर और कृष्णा साला है। पोस्टमार्टम 13 अक्तूबर की दोपहर 1:20 बजे हुआ। इसमें मौत 36 घंटे पहले होने का अनुमान लगाया गया, जबकि सूचना 12 अक्तूबर की शाम 5 बजे दी गई। सूचना इतनी देरी क्यों की गई, पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है। साथ ही, घटना वाले दिन मृतक के घर पर कौन-कौन आया, इसके लिए कालोनी में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। एक नामजद आरोपी की लोकेशन कालोनी की आई है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। मृतक सहित अन्य लोगों की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। पत्नी, बच्चों के साथ नौकरानी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पिता को नहीं आई शर्म, अपनी ही नाबालिग बेटी संग की घिनौनी करतूत; हकीकत जान खौल उठेगा खून
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
दामाद की हत्या में कलक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत, उनके अधिवक्ता बेटे कृष्णा रावत और बेटी प्रियंका को नामजद किया गया है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट, तहसील में अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। प्रकरण में सीबीसीआईडी से जांच की मांग की। शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। विरोध जताने वालों में आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरीदत्त शर्मा, सचिव सुनील वशिष्ठ, अमिताभ शर्मा, शैलेंद्र रावत, अनिल शर्मा, हेमंत भारद्वाज, हरिओम शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed