आगरा में सनसनीखेज वारदात: बाह में व्यापारी की पत्नी-बेटी की हत्या, पांच बदमाशों ने घर में की लूटपाट
आगरा जिले के बाह कस्बे में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार देर रात बाह के गली कल्याण सागर निवासी व्यापारी उमेश पैंगोरिया के घर में घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई। इसके बाद घर में रखा सामान लूट ले गए। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह कस्बे के गली कल्याण सागर मोहल्ले में बुधवार की रात करीब एक बजे जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया के घर में घुसे पांच बदमाशों ने उनकी पत्नी कुसमा देवी (60), बेटी सविता गुप्ता (40) की हाथ पैर बांधने के बाद मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर की अलमारी और बेड के नीचे छुपाकर रखे 27 लाख के कैश समेत 50 लाख से ज्यादा के गहने लूट ले गए।
हत्या और लूट की घटना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिंक और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल की जांच की। एसएसपी ने बताया कि लूट और हत्या की वारदात के खुलासे को पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया ने पुलिस को बताया कि वह घर के भूतल पर नातियों के साथ सोए थे। पत्नी कुसमा देवी और बेटी सविता और धेवता अनुज प्रथम तल पर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे छत के रास्ते से कुंडी खोलकर पांच बदमाश पहली मंजिल के कमरे में पहुंचे।
मां-बेटी के हाथ-पैर बांध की हत्या
बेड पर सो रही कुसमा देवी, सविता गुप्ता के हाथ पैर बांध दिए। विरोध करने पर मुंह दबाकर हत्या कर दी दिया। इस बीच आवाज सुनकर जागे अनुज (11) की भी बदमाशों ने पिटाई की। इसके बाद अलमारी और बेड के नीचे रखी 27 लाख रुपये और गहने लूट ले गए। इसके बाद अनुज ने कारोबारी को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस कुसमा देवी और सविता को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोहरे हत्याकांड और लूट की घटना पर बृहस्पतिवार की सुबह एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, डाग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। एसएसपी ने बताया कि लूट और हत्या की वारदात के खुलासे को पुलिस की चार टीमें लगाई हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।