{"_id":"6af558e9b7562fa8290b1f16","slug":"markets-gear-up-for-chhath-puja-as-women-flock-to-buy-traditional-ritual-items-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छठी मैया के स्वागत में सजे बाजार, सूप-दउरा की खरीदारी शुरू; ये बोलीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छठी मैया के स्वागत में सजे बाजार, सूप-दउरा की खरीदारी शुरू; ये बोलीं महिलाएं
Thu, 12 Nov 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:42 AM IST
सार
दिवाली के बाद आगरा के बाजारों में छठ पूजा की रौनक छाने लगी है। व्रती महिलाएं सूप, दउरा, फल और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में सूप-दउरा की शुरुआती कीमत 100 रुपये है।
विज्ञापन
पूजा और ममता शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में दिवाली के बाद शहर में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों में महिलाएं जुट गईं हैं। बाजारों में भी दुकानें सज गई हैं। व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आवश्यक पूजन सामग्री, बांस के सूप और दउरा (टोकरी) की खरीदारी करने के लिए बाजारों का रुख कर रही हैं।
एत्मादौला स्थित घाट क्षेत्र के दुकानदार अमित गुप्ता ने बताया कि पर्व का महिलाओं में उत्साह है। खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में सूप, दउरा शुरुआती कीमत 100 रुपये से है।
मंटोला की रहने वाली पूजा का कहना है कि दिवाली के तुरंत बाद यह महापर्व आता है। तैयारियों का समय भी नहीं मिल पाता है लेकिन छठी मैया की कृपा से इस व्रत को करने में एक अलग ही ऊर्जा मिलती है। - ,
विज्ञापन
बेलनगंज निवासी ममता शर्मा ने बताया कि छठ पूजा का यह पर्व हमारे लिए बहुत पवित्र है। घाट पर अर्घ्य देने और पूजा के लिए सूप, फल और नए बर्तनों की खरीदारी पूरी हो चुकी है, अब बस नहाय-खाय के साथ व्रत शुरू होने का इंतजार है।