फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of former soldier Police arrested accused

पूर्व सैनिक की हत्या: पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार, फावड़े से गर्दन काटकर किया था कत्ल; भेजा गया जेल

Tue, 28 Nov 2023 06:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Nov 2023 06:09 PM IST
सार

दिवाली के अगले दिन 13 नवंबर को पूर्व सैनिक खेत में काम कर रहे थे, तभी आरोपियों ने फावड़े से गला काटकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
 

विज्ञापन
Murder of former soldier Police arrested accused
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोरथाना क्षेत्र के गांव नगला आशा में 13 नवंबर पूर्व सैनिक की फावड़ा मारकर हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद हुआ। पूर्व में हत्याकांड के दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


गांव नगला आशा निवासी पूर्व सैनिक रामसनेही लाल (65) की रास्ते के विवाद को लेकर गांव के ही नामजद लोगों ने फावड़ा से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। कुछ दिन पूर्व स्वाट टीम ने दो आरोपी सतीश कुमार और नारायण स्वरूप उर्फ नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं शेष आरोपियों की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक सूचना पर गांव में दबिश देकर मुख्य आरोपी सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed