फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of factory owner: Murder was done at night case registered Haven't found any clues yet

फैक्टरी मालिक का कत्ल: रात में की गई थी हत्या, दर्ज हुआ मुकदमा; अभी नहीं लगा कोई सुराग

Wed, 14 Aug 2024 07:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 07:36 AM IST
सार

आगरा में सोल फैक्टरी के मालिक संजीव गुप्ता की हत्या रात में की गई थी। परिवार के लोगों की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को इस मामले में अभी कोई सुराग नहीं मिला है। 
 

विज्ञापन
Murder of factory owner: Murder was done at night case registered Haven't found any clues yet
संजीव गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित सोल फैक्टरी मालिक संजीव गुप्ता की हत्या में परिजन ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कारोबारी की हत्या रात 1 से सुबह 4 बजे के बीच की गई थी।
विज्ञापन


सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में संजीव गुप्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। संजीव गुप्ता 7 वर्ष से ममेरे भाई रीतेश गुप्ता के साथ सोल फैक्टरी चला रहे थे। दोनों ने साझीदारी में शास्त्रीपुरम में मकान भी बनवाया था। करीब एक वर्ष से उनका ममेरे भाई रीतेश गुप्ता से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिजनों ने सोमवार को फिरोजाबाद में अंतिम संस्कार किया। मंगलवार को बेटे विभू ने सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर के अनुसार पिता का अपने ममेरे भाई रीतेश गुप्ता से विवाद चल रहा था। वह पिता को कई बार धमकी दे चुका था, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। इसी दौरान पिता की हत्या हो गई।

 

पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि संजीव गुप्ता के काराेबार में 1 वर्ष से बेटा हाथ बंटाने लगा था। वह अपने स्तर से फैक्टरियों से सोल लाने लगा था। कारोबार में साझीदार के बेटे के आने के बाद से रीतेश का संजीव से विवाद शुरू हो गया था। उसने अपनी सोल बनाने की फैक्टरी का पंजीकरण करा लिया था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया हत्या की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जिन पर पुलिस और सर्विलांस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed