{"_id":"65573522d6d8f0362c066e23","slug":"murder-of-elder-brother-both-under-influence-of-alcohol-dispute-over-money-took-life-by-strangulation-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई का कत्ल: शराब के नशे में थे दोनों भाई, इस बात पर हुआ विवाद; गला दबाकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े भाई का कत्ल: शराब के नशे में थे दोनों भाई, इस बात पर हुआ विवाद; गला दबाकर ले ली जान
Fri, 17 Nov 2023 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Nov 2023 03:10 PM IST
सार
आगरा में रिश्तों के कत्ल की खौफनाक वारदात सामने आई। यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट हुआ तो पुलिस जांच में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने छोटे भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्याकांड से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन
शाहगंज के नरीपुरा में दीपचंद की 14 नवंबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी को हत्या का शक था। उसने देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या का खुलासा हुआ। इस पर पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने डेढ़ लाख रुपये के विवाद में हत्या करना कुबूल किया।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि नरीपुरा निवासी दीपचंद की मौत पर उसकी पत्नी को देवर पर शक था। छानबीन में सामने आया कि तीन माह से घर में डेढ़ लाख रुपये का विवाद चल रहा था। दीपचंद के दो छोटे भाई सनी और सोनू हैं। राजस्थान में पैतृक जमीन है। मां उसे बंटाई पर देती है। उसी के डेढ़ लाख रुपये सालाना आते हैं। कई सालों से यह रुपये दोनों छोटे भाइयों को मिल रहे थे।
विज्ञापन
पहली बार मां ने यह रकम बड़े बेटे दीपचंद को दे दी थी। सनी उसमें अपना हिस्सा मांग रहा था। तीन माह पहले दोनों भाइयों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया था। भाइयों का विवाद निपटाने को दीपचंद के साले ने पंचायत की तो उसमें भी विवाद हो गया था। घटना वाली रात को घर में दीपचंद के अलावा सनी और उसकी मां ही मौजूद थे। दीपचंद व सनी की पत्नी दूज पर मायके गई थीं। सोनू भी पत्नी को लेकर ससुराल गया था। उनके जाने के बाद सनी और दीपचंद में मारपीट हुई। सनी ने उसका गला दबा दिया।
ये भी पढ़ें - देह व्यापार का दलदल: होम स्टे का सच और वो काली रात..., इस गलती से खो बैठी आबरू; रुला देगी पीड़िता की कहानी