फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of a woman:  slit her throat with a shovel daughter kept screaming attacker absconded after the inciden

UP: घर में घुसकर महिला की हत्या...बेटी के सामने फावड़े से काट दिया गला, शव की हालत देख कांप उठे लोग

Sat, 14 Jun 2025 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 12:50 PM IST
सार

कासगंज में पुरानी रंजिश के चलते महिला की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Murder of a woman:  slit her throat with a shovel daughter kept screaming attacker absconded after the inciden
महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के गांव इतवारपुर में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब चार हमलावरों ने घर में घुसकर 45 वर्षीय महिला की फावड़े से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतका की बेटी ने मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ को पूरी घटना की जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं। मामले में चार नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Ahmedabad Plane Crash: पत्नी के जन्मदिन पर जा रहे थे लंदन...भयानक प्लेन क्रैश और आखिरी सफर, DNA से होगी पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुबह घर में घुसे आरोपी, धारदार हथियार से किया हमला
मृतका की बेटी मंजू ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 6 बजे उनकी मां चंद्रकली (पत्नी प्रवीन) घर में काम कर रही थीं, तभी गांव भोगपुर (थाना सिढ़पुरा क्षेत्र) के निवासी जीतू अपने तीन साथियों बबलू, धीरेन्द्र और मौनू के साथ घर में घुस आया। चारों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार फावड़े और अन्य हथियारों से उनकी मां पर हमला कर दिया। गला काटने से महिला की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: नदी से निकल कर महिला को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ...लोगों में छा गई दहशत
 

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को, आरोपियों की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून से सना फावड़ा और अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं। एएसपी ने बताया कि मृतका की बेटी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP Weather:  यूपी में इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून...भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत, सबसे गर्म रहा ये जिला


 

आठ महीने पहले मृतका के बेटे पर आरोपियों ने दर्ज कराया था केस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात की जड़ें आठ महीने पुरानी हैं। भोगपुर निवासी जीतू ने अपनी पत्नी रूवी को भगा ले जाने के मामले में मृतका के बेटे जितेन्द्र (निवासी इतवारपुर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से रूवी और जितेन्द्र का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि शनिवार को जीतू अपने साथियों के साथ जितेन्द्र को ढूंढते हुए इतवारपुर पहुंचा था, लेकिन गुस्से में आकर उन्होंने मां चंद्रकली पर जानलेवा हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: गुलफाम के हत्यारों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, सीने पर पिस्टल सटाकर मारी दी गोली...ताजगंज में हुई थी वारदात


 

गांव में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही निगरानी
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस गांव में गश्त कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed