फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crocodile dragged woman into water then what happened panic spread among people

UP: नदी से निकल कर महिला को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ...लोगों में छा गई दहशत

Sat, 14 Jun 2025 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 12:39 PM IST
सार

महिला नदी के किनारे पशुओं को पानी पिला रही थी। तभी नदी से निकलकर मगरमच्छ आ गया। महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे मुंह में दबाकर नदी में खींच ले गया।
 

विज्ञापन
crocodile dragged woman into water then what happened panic spread among people
मगरमच्छ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना खेडा राठौर के भगवानपुरा गांव में शनिवार सुबह 9 बजे पशुओं को पानी पिला रही महिला सिरोमनी (60) को मगरमच्छ चंबल नदी में खींच ले गया। साथी चरवाहों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीण महिला की नदी में तलाश कर रहे हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


 

भगवानपुरा गांव की सिरोमनी पत्नी रामप्रकाश साथी महिला चरवाहों के साथ अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए चंबल नदी पर गई थी। पशु चंबल नदी में पानी पी रहे थे। पास में खड़ी सिरोमनी पर अचानक हमला कर मगरमच्छ उनको चंबल नदी में खींच ले गया। साथी चरवाहों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने सिरोमनी की चंबल नदी में तलाश शुरू कर दी। प्रधान बच्छराज सिंह की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जाल आदि डाल कर महिला की तलाश की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलों से सबक नहीं ले रहे चरवाहे और ग्रामीण
गौसिंली में बकरी को मगरमच्छ द्वारा चंबल नदी में खींचे जाने की घटना हुई। कैंजराघाट पर नहाते समय गौसिंली और बिचोला के युवक मगरमच्छ के हमले में घायल हुए। हमलों के बाद भी चरवाहे और ग्रामीण सबक नहीं ले रहे। बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नेस्टिंग से लेकर हैचिंग तक मगरमच्छ अपने नेस्ट और अंडों के नुकसान के अंदेशे में हमला कर देते हैं। नदी किनारे की बालू में मगरमच्छों के नेस्ट हैं, हैचिंग पीरियड चल रहा है। बार बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी नदी किनारे जाने से ग्रामीण बाज नहीं आ रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed