फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of a person sleeping outside house dead body found in such condition

Mathura Crime: टाउनशिप में सुबह-सुबह बड़ी वारदात, घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या; ऐसे हाल में मिली लाश

Thu, 06 Jul 2023 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब मृतक की पत्नी उसे जगाने के लिए पहुंची। 

विज्ञापन
murder of a person sleeping outside house dead body found in such condition
crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के टाउनशिप- रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित शिव शक्ति एनक्लेव कॉलोनी में गेट पर सो रहे व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह जब मृतक के परिजन जागे तो उन्हें हत्या की जानकारी हुई। थोड़ी देर में खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

रिफाइनरी नगर की बाउंड्री के पास बनी शिव शक्ति एनक्लेव कॉलोनी एवं मूल निवासी सराय थाना बलदेव के रहने वाले थे में 56 वर्षीय धर्मवीर पुत्र मुन्नालाल अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार की रात वे रोजाना की तरह घर के सो रहे थे। रात को अज्ञात लोगों ने सरिया से पीट-पीटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब मृतक की पत्नी मंजू देवी उन्हें जगाने के लिए गई तो पति का रक्त रंजित शव देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

ये भी पढ़ें - 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी: डरी और कुछ सहमी थी वो, कोई न समझ सका दर्द; उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस 

महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि मृतक की हत्या किन कारणों से हुई है, इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही टीम का गठन कर खुलासे के निर्देश इलाका पुलिस को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed