फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12th class girl student committed suicide due to Hurt by police not taking action on fame

12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी: डरी और कुछ सहमी थी वो, कोई न समझ सका दर्द; उठाया खौफनाक कदम

Thu, 06 Jul 2023 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 09:56 AM IST
सार

आगरा में 12वीं की एक छात्रा ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। वो कुछ डरी और सहमी हुई थी, लेकिन इतना बड़ा कदम उठा लेगी, इस बात की किसी को उम्मीद भी नहीं थी। 
 

विज्ञापन
12th class girl student committed suicide due to Hurt by police not taking action on fame
girl crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा में 12वीं की छात्रा की मौत के बाद पुलिस पर आरोप लगना शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस की लापरवाही ने युवती की जान ले ली। छेड़छाड़ के मुकदमे में साढ़े चार महीने में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर पीड़िता के बयान तक नहीं दर्ज किए। इससे आहत होकर उसने घर में फंदा लगा लिया। मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन

 

मामले के अनुसार, 18 वर्षीय युवती इंटरमीडिएट पास थी। बीएससी में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। पिता ने बताया कि घर के बाहर रास्ते में पार्किंग को लेकर पड़ोसी प्रमेंद्र, उसकी पत्नी डिंपल और पिता अमर सिंह से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी को बेटी अपनी चचेरी बहन के साथ सब्जी लेने बाजार जा रही थी। रास्ते में बाइक पर दो युवक मिले। आरोप है कि उन्होंने अपनी बाइक आगे लगाकर दोनों को रोक लिया। गालीगलौज करने के बाद खींचतान की। पड़ोसी के खिलाफ शिकायत करने पर जान से मारने और अपहरण की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

इस घटना की थाने पर शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। मामले में पुलिस आयुक्त और महिला आयोग से शिकायत के बाद 17 फरवरी को छेड़छाड़ और बंधक बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। साढ़े चार महीने में भी कार्रवाई न होने से बेटी परेशान थी। मंगलवार को घर की पहली मंजिल पर कमरे में चली गई। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौत के बाद दर्ज हुआ एक और मुकदमा

पुलिस ने युवती की मौत के बाद कार्रवाई में तेजी दिखाई। अमर सिंह, प्रमेंद्र कुमार और डिंपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी प्रमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें -  UP: पोस्टमार्टम के बाद घर लाए युवक की लाश, अंतिम संस्कार से पहले उठाया कफन; तो उड़ गए परिवार वालों के होश
 

विवेचक ने की लापरवाही

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। विवेचक ने लापरवाही की। इस पर विभागीय जांच के आदेश किए गए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - रिश्तों का कत्ल: बहन की एक गलती और सजा में दे दी मौत, जिसे दिया रक्षा का वचन; उसे मारते वक्त नहीं कांपे हाथ
 

बदमाशों को बुलाकर डराता था

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से दोनों बहनें दहशत में थीं। घर में डरी-सहमी रहती थीं। तनाव में आ गई थीं। पड़ोसी अपने घर में बदमाशों को बुलाता था। उन्हें धमकाता रहता था। इससे परेशान होकर ही एक बेटी ने आत्महत्या कर ली। अगर, पुलिस समय रहते कार्रवाई कर लेती तो बेटी जिंदा होती। घटना से परिवार में गुस्सा था। इसको लेकर पुलिस अलर्ट हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर आए। इस दौरान पुलिस तैनात रही। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed