{"_id":"5fd7a1dd8ebc3e3fbe0ec27d","slug":"murder-mainpuri-news-agr4719790180","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के बाद युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के बाद युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
लोकेश का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर में लड़की को लेकर हुए झगड़े के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। शव मिलने के बाद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।
परिजनों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी 22 वर्षीय लोकेश उर्फ लालू पुत्र प्रमोद कुमार गांव में एक खोखा में परचून की दुकान किए हुए था। वह रोजाना अपने खोखे पर ही सोता था। रविवार की देर शाम वह घर आया और खाना खाने के बाद सोने के लिए दुकान पर चला गया। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब मां और बहन माधुरी उसे चाय देने के लिए दुकान पर पहुंचे तो वह वहां पर नहीं मिला। परिजनों के अनुसार कुछ देर तलाश के बाद उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला।
परिजनों का आरोप है कि युवक की सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अविनाश पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। भाई अमित यादव ने आरोप लगाया कि रविवार को गांव के राजू यादव से लोकेश का एक लड़की को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी ने भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। राजू ने भाई की गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच के साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
शिवकुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक