{"_id":"5fd760ff8ebc3e3b5e13ad8d","slug":"murder-mainpuri-news-agr4718830134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज। विवाहिता की जलाकर हत्या के मामले में मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। विगत नौ दिसंबर को विवाहिता का शव थाना एलाऊ क्षेत्र में झुलसी हालत में मिला। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना एलाऊ क्षेत्र में नौ दिसंबर की शाम अजीतगंज स्थित पेट्रोल पंप के पीछे महिला का शब जली हालत में पड़ा मिला था। पहचान न होने की दशा में पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया था। तीसरे दिन मृतका की पहचान परिजनों ने किशनी थाना क्षेत्र के गांव धमियांपुर निवासी मुंशी लाल बाथम की पुत्री सीमा के रूप में की। भाई हरिवंश किशोर ने बहनोई पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।
सोमवार को भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर पति मोनू ने बहनोई सतीश, ससुर अहिवरन सिंह, सास, जेठ सोनू, जेठानी ने जलाकर हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जाएगा।