फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

सटीक निशाना साधकर मारी गई युवक को गोली

Fri, 09 Oct 2020 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
murder
09एमएनपी-13-राजीव गांधी नगर में युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करते सीओ अभय नरायन राय व फोरेंस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राजीव गांधी नगर में युवक को निशाना साधकर गोली मारी गई। गोली युवक के माथे पर मारी, जो सिर से पार हो गई। जांच में जुटी पुलिस आशंका जता रही है कि गोली तमंचे से चलाई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर में शुक्रवार तड़के अचानक चली गोली से लोग दहशत में आ गए। कुछ ही देर में युवक की हत्या की खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जांच के लिए पुलिस पहुंची तो पाया गया कि गोली युवक के माथे पर मारी गई, जो सिर से पार हो गई। पुलिस का मानना है कि हत्या में 315 बोर के तमंचे का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने आसपास तलाशी भी ली, लेकिन हत्या में इस्तेमाल असलाह बरामद नहीं हुआ। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

पांच साल पहले युवक का हुआ था अपहरण
मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी सैनिक अजीत कुमार का 23 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव शिकोहाबाद से डी-फार्मा कर रहा था। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक तो वह काफी सीधा-सरल था। वह किसी से ज्यादा मतलब भी नहीं रखता था। परिजनों से जानकारी मिली कि करीब पांच साल पहले सुरेंद्र का अपहरण कर लिया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद वह बाईपास रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों की धरपकड़ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन अपने स्तर से भी जांच टीम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed