फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

तीन बीघा जमीन बन गई हत्या की वजह

Sun, 24 May 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
murder
24एमएनपी-20-दन्नाहार के गांव हविलिया में हत्या की सूचना पर पहुंचे एसपी जानकारी जुटाते हुए - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। तीन बीघा जमीन के लालच में एक भाई दूसरे भाई के खून का प्यासा बन बैठा। मृतक जमीन को बेचना चाह रहा था, जबकि भाई व अन्य परिजन ऐसा नहीं चाहते थे। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था लेकिन विवाद इतना बढ़ जाएगा ये किसी ने सोचा भी नहीं था।
विज्ञापन

गांव हविलिया निवासी 30 वर्षीय जगवीर की हत्या की असली वजह उसके हिस्से की तीन बीघा
जमीन बताई जा रही है। दरअसल मृतक जमीन को बेचना चाह रहा था। जानकारी मिली है कि
इसको लेकर खरीददार भी तय हो गए थे लेकिन आरोपी बड़ा भाई कलक्टर जमीन को बेचे जाने के
पक्ष में नहीं था। रविवार को जब कलक्टर पुराने मकान से ईंट निकालने गया तो जगवीर ने मना किया तो जमीन बेचे जाने की नाराजगी रिश्तों की हदें पार कर गई। आरोपी ने पत्नी, बेटों व बेटी के साथ मिलकर भाई को लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। एक लाठी सिर में लगने से जगवीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ब्रदर्स-डे पर शर्मसार हुआ रिश्ता
रविवार को जहां लोग ब्रदर्स डे मना रहे थे। भाइयों के मजबूत रिश्ते को लेकर तमाम मिसाल दी जा
रहीं थीं। इस बीच गांव हविलिया में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या ने रिश्ते
शर्मसार करने का काम किया। जमीन को लेकर उपजे इस विवाद में भाई की हत्या के बाद ब्रदर्स-डे पर यह घटना लोगों के बीच सुर्खियों में रही।
जमीन को खरीदने वाला ही बना वादी
नीली कोठी निवासी राजेंद्र सिंह जो कि उक्त घटनाक्रम में वादी है, मृतक की जमीन को खरीदना
चाहता था। जगवीर से जमीन के सौदे को लेकर सारी तैयारी तकरीबन पूरी हो चुकीं थीं लेकिन जमीन के हस्तांतरण से पहले ही जगवीर की हत्या कर दी गई। मामले में परिवार का कोई शख्स रिपोर्ट दर्ज कराने में आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed