फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

रुपयों के लेनेदेन के विवाद में युवक की चाकुओं से प्रहार कर हत्या

Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
murder
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका शव गांव के बाहर माता मंदिर के पास नाली में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपाल (30) पुत्र गया प्रसाद निवासी खुर्रमपुर से सुनहरी पुत्र गौड़ साहब निवासी हरनामपुर और पप्पू पुत्र गंगा सहाय ने रुपये उधार लिए थे। रुपये मांगने पर वे लोग अक्सर टाल देते थे। बृहस्पतिवार देर शाम को मक्का की रखवाली करने की बात कहकर सुनहरी, गोपाल को अपने साथ ले गया। उसके काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसके भाई गीतम को चिंता हुई।
विज्ञापन

वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसकी तलाश में निकल गया। रास्ते में उन्हें पता चला कि गोपाल, सुनहरी व गांव के पप्पू के साथ जाते देखा गया था। देर रात तक तलाश के बाद भी गोपाल का पता नहीं लगा। शुक्रवार सुबह फिर से उसकी तलाश की गई। इस दौरान उसका शव गांव के बाहर माता के मंदिर के पास नाली में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलते ही परिवारीजनों में चीत्कार मच गया। उसके गर्दन, मुंह, सिर आदि पर चाकू से हमला के निशान थे। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई गीतम ने सुनहरी व पप्पू को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। गोपाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह खेती किसानी में परिवार का हाथ बटाता था। उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी छह साल की है। उससे छोटी बेटी चार छोटा बेटा डेढ़ साल का है। पति की हत्या हो जाने से उसकी पत्नी हेमलता का रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक से आरोपियों ने रुपये उधार ले रखे थे। जिसकी आरोपी कई बार डिमांड कर चुका था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है। -राजीव सिरोही कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed