फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

सड़क हादसे में मौत नहीं बल्कि रंजिशन की मां बेटी की हत्या

Wed, 15 Jul 2020 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
murder
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में मंगलवार शाम को ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मां बेटी की मौत का मामले में परिजनों ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि करीब चार साल पहले भी आरोपी किशोरी से गैंगरेप के मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक निवासी महिला अपनी बेटी के साथ मंगलवार को साइकिल से अमांपुर दवा लेने गई थीं। देर शाम वापस आते समय गांव के पास ही एक ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया था। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

महिला के पति ने गांव के ही यशवीर, नीटू पुत्रगण महावीर पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया।
उन्होंने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2015 में महावीर की मौत अत्यधिक शराब के सेवन से हो गई थी और उनके बेटों ने उस पर हत्या का मामला दर्ज करवाया था। तब से ही महावीर के बेटे यशवीर और नीटू उससे रंजिश मानने लगे थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर बुधवार देर शाम एक आरोपी यशवीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बनना चाहती थी बेटी
पिता ने बताया कि उनकी बेटी बहुत होनहार थी। इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में सुषमा ने 73 प्रतिशत अंक पाए थे। वह डॉक्टर बनना चाहती थी। उसके सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने तैयारी कर ली थी। लेकिन हत्यारों ने बेटी के साथ साथ परिवार के सपने चूर कर दिए।
4 साल पहले बिटिया के साथ दुष्कर्म कर चुका है आरोपी
आरोप है कि वर्ष 2016 में हत्यारे यशवीर ने अपने दो साथियों के साथ हत्या की शिकार बिटिया से दुष्कर्म किया था। उस समय पीड़िता का पिता महावीर की हत्या के आरोप में जेल में था। मां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भटकती रही। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपियों को जेल भेज दिया था। पिता ने बताया कि गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था।
- परिजनों ने दो नामजदों पर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। तलाश के लिए टीमें बना दी हैं। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। - शैलेंद्र परिहार, सीओ, सहावर।

- सभी पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है। पूर्व में क्या क्या मुकदमे दर्ज रहे। इन सब का ब्योरा भी जुटा रहे हैं। जांच के बाद ही सही नतीजे पर पहुंचेंगे। - वीरेंद्र इंदौलिया, थाना प्रभारी, अमांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed