फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder in Marriage bride's elder sister was cremated 

बरात में दुल्हन की बहन की हत्या: शादी के बाद देखी बड़ी बहन की उठती हुई अर्थी, अंतिम दर्शन करने पहुंची नवविवाहिता  

Sun, 12 Jun 2022 07:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 07:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुरा में में शनिवार सुबह शादी समारोह में वर पक्ष पर रंग डालने की बात पर बवाल हो गया था। फायरिंग में दुल्हन की बड़ी बहन की मौत हो गई थी और एक युवक घायल हो गया था। 
 

विज्ञापन
Murder in Marriage bride's elder sister was cremated 
Murder in Marriage - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा  के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुरा में शादी के दौरान रंग डालने की बात को लेकर विवाद हो गया था। फायरिंग में दुल्हन की बड़ी बहन की मौत हो गई थी। शनिवार उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ था। परिजन शव को लेकर ससुराल चले गए। रविवार को गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले बहन के अंतिम दर्शन करने के लिए नवविवाहित छोटी बहन उसके घर पहुंची।

विज्ञापन


गांव फर्दपुरा में राधेश्याम की बेटी ललिता की शादी शुक्रवार को हुई थी। बरात फतेहगढ़ के मेहरूपुर सैजु ग्राम पंचायत के आजाद नगर से आई थी। शनिवार सुबह मंडल में बरातियों पर रंग डालने की बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं तमंचों से की गई फायरिंग में दुल्हन की बड़ी बहन सुधा की मौत हो गई। जबकि गोली लगने से उसके फूफा रविंद्र घायल हो गए थे। सुधा का शव ससुरालीजन फर्रुखाबाद जनपद के कमलागंज थाना क्षेत्र के गांव चंदुईया ले गए थे। शनिवार को विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची ललिता भी बहन के अंतिम दर्शन करने के लिए उसके घर पहुंची।

विज्ञापन

गांव में सर्किल क्षेत्र की पुलिस तैनात, दो आरोपी गिरफ्तार

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पूरे अलीगंज सर्किल क्षेत्र की पुलिस तैनात की गई है। वहीं पुलिस के जवान पीड़ित परिवार के घर के बाहर तैनात हैं। जसरथपुर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार निगम ने बताया कि आरोपी नीलेश व संतराम को अलीगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed