फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Mainpuri: Primary Teacher Shot Dead In Home Crime News

मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात: प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, पति समेत चार पर मुकदमा

Fri, 17 Dec 2021 10:40 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Dec 2021 10:40 AM IST
सार

मैनपुरी में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना घटित हुई। प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षिका का शव छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस को महिला की छाती में गोली के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Murder In Mainpuri: Primary Teacher Shot Dead In Home Crime News
मैनपुरी: चंद्रका उर्फ मानिका यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के एक परिषदीय स्कूल में तैनात शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका के पति पर लगा है। वारदात के बाद पति सहित ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। शिक्षिका की मां ने दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी नेत्रपाल सिंह यादव ने अपनी पुत्री चंद्रिका उर्फ मोनिका यादव (30) की शादी बिछवां क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी ध्रुव यादव के साथ की थी। वर्तमान में ध्रुव कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड पर भारत गैस एजेंसी के सामने मकान बनाकर रह रहा है।
विज्ञापन

 मोनिका चंद्रिका प्राथमिक विद्यालय रूपपुर करहल रोड पर सहायक अध्यापक थी। बृहस्पतिवार की रात शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शराब पीकर घर आता था पति 
मोनिका की मां धन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बेटी ने फोन पर बताया कि पति अक्सर शराब पीकर देर से आता था। इससे उसे रात में खाने में और सुबह जल्दी उठकर स्कूल जाने में परेशानी होती है। 

उनका आरोप है कि पति ध्रुव यादव ने मोनिका की गोली मार कर हत्या की है। इसमें देवर बल्लू, ससुर सर्वेश व सास ने मदद की। सीओ सिटी अमर बहादुर का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

मौके से तमंचा बरामद
शिक्षिका की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट सहित अन्य नमूने लिए। मृतका की मां के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को शिक्षिका ने फोन करके अपने भाई को पति के शराब पीकर आने की बात बताई थी। 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीओ सिटी अमर बहादुर ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 



ये भी पढ़ें...संजलि हत्याकांड: किशोरी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया था, तीन साल बाद भी सरकार के वादों की आस में पिता, ये हुआ था खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed