फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजलि हत्याकांड: किशोरी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया था, तीन साल बाद भी सरकार के वादों की आस में पिता, ये हुआ था खुलासा

Fri, 17 Dec 2021 08:55 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Dec 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
High School Girl Sanjali Murder Case Agra Three Years
संजलि की मां अनीता - फोटो : अमर उजाला

संजलि हत्याकांड को हुए 18 दिसंबर को तीन साल बीत जाएंगे। वारदात के दोनों आरोपी जमानत पर जेल से छूट गए हैं। मुकदमे में 108 गवाह बनाए गए, लेकिन अब तक सिर्फ 15 की गवाही हो सकी है। पीड़ित पिता हरेंद्र का कहना है कि तीन साल से कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं, बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, मगर अभी इंसाफ  का इंतजार ही है। मलपुरा के गांव लालऊ निवासी संजलि को 18 दिसंबर 2018 को जला दिया गया था। वह साइकिल से स्कूल से घर लौट रही थी। गांव के पास बाइक सवार ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। एक स्कूल बस के चालक और राहगीर ने आग बुझाई थी, लेकिन बुरी तरह झुलसी संजलि ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। संजलि की मौत के बाद उसके तहेरे भाई योगेश ने भी खुदकुशी कर ली थी।

High School Girl Sanjali Murder Case Agra Three Years
संजलि को न्याय दिलाने की मुहिम - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद गांव में प्रदर्शन हुए थे। लोगों ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। देश प्रदेश में प्रदर्शन किए गए थे। पुलिस ने चार दिन बाद हत्याकांड का खुलासा किया था। दो आरोपियों को जेल भेजा।
High School Girl Sanjali Murder Case Agra Three Years
संजलि के पिता - फोटो : अमर उजाला
संजलि के पिता हरेंद्र का कहना है कि मार्च 2019 में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में 108 गवाह बनाए गए थे। इनमें परिजनों के अलावा अन्य लोग और पुलिसकर्मी भी थे। 15 की गवाही हो चुकी है। बाकी की गवाही होनी है। आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आ चुके हैं। अब दस जनवरी को केस की सुनवाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
High School Girl Sanjali Murder Case Agra Three Years
संजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
यह था खुलासा
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी योगेश था। संजलि उसे लूजर कहती थी। इससे ही खुन्नस मानते हुए उसने संजलि को जिंदा जला दिया था। पुलिस ने साजिश में शामिल योगेश के रिश्तेदार आकाश और विजय को जेल भेजा था। वह जमानत पर बाहर आ गए।
 
विज्ञापन
High School Girl Sanjali Murder Case Agra Three Years
संजलि हत्याकांड में घटनास्थल पर जांच पडताल करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मां ने सगे संबंधियों से तोड़ा नाता
संजलि की मां अनीता के मुताबिक, आरोपी उनके रिश्तेदार हैं। उनके जेल जाने के बाद परिवार को काफी कुछ झेलना पड़ा। उन्होंने अपने रिश्तेदारों से भी नाता तोड़ लिया। रिश्तेदारों के घर भी आना-जाना बंद कर दिया था, ताकि कोई दबाव ना बना सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed