फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder in front of police land for which farmer fought for 20 years crushed with tractor

यूपी में पुलिस के सामने हत्या: 20 साल जिस जमीन के लिए लड़ा, वहीं दबंगों ने ट्रैक्टर से कुचला; ये है मौत की वजह

Wed, 04 Oct 2023 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 05:53 PM IST
सार

फिरोजाबाद में जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पुलिस की टीम पहुंची तो दबंगों ने हमला कर दिया। पुलिस के सामने ही जमीन के मालिक किसान के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे कुचल दिया गया। दो महिला कांस्टेबल भी घायल हुईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उसकी मौत कमर और पेट में चोट लगने की वजह से हुई है। 
 

विज्ञापन
Murder in front of police land for which farmer fought for 20 years crushed with tractor
पुलिस के सामने ही ट्रैक्टर से कुचला किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में जमीन पर कब्जा दिलाए जाने के दौरान गढ़ी कल्याण में सेवानिवृत्त उद्यान निरीक्षक और किसान जगदीशपाल की मौत ट्रैक्टर चढ़ाने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके कमर एवं पेट में चोट लगना आया है। पुलिस प्रशासन ने रात करीब दो बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने टापाखुर्द स्थित आवास के पास शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना नारखी के फतेहपुर कोटला निवासी जगदीशपाल सिंह (67) की मंगलवार की शाम उस समय मौत हो गई जब उनकी गढ़ी कल्याण स्थित नीलामी में ली भूमि को कब्जा मुक्त कराने को तहसीलदार सदर के नेतृत्व में टीम पहुंची थी। भूमि स्वामी जगदीश पाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम देर रात्रि चिकित्सकों के पैनल के द्वारा कराया गया। पैनल में डा. महेश यादव के अलावा डा.आरपी सिंह शामिल किए गए थे। रात्रि के वक्त पोस्टमार्टम किए जाने के दौरान की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो जगदीश पाल सिंह की मौत ट्रैक्टर चढ़ाने के कारण ही हुई है। क्योकि रिपोर्ट में उनके कमर एवं पेट में चोट लगना आया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार थाना उत्तर के टापाखुर्द स्थित गांव में कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: फिरोजाबाद में जमीन पर कब्जा हटाने गई टीम पर चढ़ाया ट्रैक्टर, खेत स्वामी की मौत; दो महिला सिपाही घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
सेवानिवृत्त उद्यान निरीक्षक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जब टापाखुर्द स्थित आवास पर लेकर पहुंचे तो शहर के विधायक मनीष असीजा पहुंचे। उन्होंने मृतक के बेटों एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं रात में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजन से बात की। उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख सचिव गृह एवं डीजीपी से बात करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed