फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Firozabad Factory Woeker Dead Body Found In Plot

फिरोजाबाद: ईटों से प्रहार कर युवक की नृशंस हत्या, प्लाट में फेंका शव, निर्ममता की गवाही दे रहे शरीर पर चोटों के निशान

Wed, 24 Nov 2021 04:52 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Nov 2021 04:52 PM IST
सार

युवक मंगलवार शाम को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन बुधवार सुबह उसकी लाश छह सौ मीटर दूर प्लाट में मिली।

विज्ञापन
Murder In Firozabad Factory Woeker Dead Body Found In Plot
घटनास्थल पर पहुंची पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ निवासी युवक की ईटों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव से करीब छह सौ मीटर दूर फैक्टरी के समीप एक प्लाट में पड़ा मिला। हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी सिटी सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों पर बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

फैक्टरी में करता था काम
गांव लालऊ निवासी राहुल भारद्वाज (35) पुत्र विनोद कुमार फैक्टरी में काम करके परिवार का भरण पोषण करता है। राहुल के दो बेटी व छह साल का बेटा है। विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे राहुल अपने चाचा के लड़के दीपक के साथ बाइक से फैक्टरी में काम करने के लिए गया था। राहुल दीपक की बाइक से रास्ते में ही उतर गया। जबकि दीपक काम पर चला गया। देर रात तक जब राहुल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वह फैक्टरी में ही आराम कर रहा होगा। बुधवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर गए तो एक फैक्टरी के समीप प्लाट में राहुल का शव पड़ा देखा। राहुल का शव देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। राहुल का शव बरामद होने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

पहुंचे पुलिस अधिकारी

युवक का शव बरामद होने की सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, एसएसआई दक्षिण के साथ अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder In Firozabad Factory Woeker Dead Body Found In Plot
फिरोजाबाद: घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पैर, शरीर और गर्दन पर भी थे चोट के निशान 
मृतक राहुल के शरीर पर जहां ईटों से चोट पहुंचाने के निशान थे। वहीं उसके घुटने और गले पर भी चोट के निशान थे। ग्रामीणों और  पीड़ित परिजनों की मानें तो शव फैक्टरी के दीवार के समीप पड़ा था। जिस स्थान पर शव पड़ा था। वहां पर शव को घसीटने के निशान भी थे। ग्रामीणों को उम्मीद है कि आरोपियों ने राहुल की हत्या करने के बाद शव को फैक्टरी की दीवार के समीप घसीटकर फेंका होगा। 
दो भाइयों में सबसे बड़ा था राहुल
राहुल के पिता विनोद ने बताया कि राहुल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। राहुल की बड़ी बेटी का नाम कनका है जिसकी उम्र करीब दस साल है। जबकि दूसरे नंबर की बेटी मन्नू आठ साल की और बेटा छह साल का है। राहुल का छोटा भाई आदित्य भी उसी फैक्टरी में काम करता था। लेकिन मंगलवार को आदित्य काम पर नहीं गया था। वहीं राहुल मंगलवार सुबह काम पर जाने के बाद दोपहर को लौटकर आया था। शाम करीब चार बजे वह फिर से काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। राहुल और उनके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। राहुल की हत्या करने का कारण क्या रहा और हत्यारे कौन है। इसकी जानकारी भी राहुल के पिता विनोद नहीं दे सके। जबकि गांव में राहुल का व्यवहार काफी अच्छा था। जबकि एसएसआई दक्षिण विकास कुमार अत्री का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
आगरा: आवारा श्वानों को संरक्षण देना पड़ा भारी, महिला ने ताजगंज थाने में दर्ज कराया मुकदमा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed