फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fir lodge against dog owner by neighbors panic in colony

आगरा: आवारा श्वानों को संरक्षण देना पड़ा भारी, महिला ने ताजगंज थाने में दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 24 Nov 2021 03:50 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Nov 2021 03:50 PM IST
सार

ताजगंज थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव सेमरा ताल में पीड़ित पूनम और उसके परिजनों ने प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने जिक्र किया है कि उनके पास रहने वाले एक व्यक्ति ने करीब दर्जन भर कुत्ते पाल रखे हैं, जिससे उन्हें उनके बच्चों के लिए खतरा दिखाई देता है।

विज्ञापन
fir lodge against dog owner by neighbors panic in colony
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा की एक कॉलोनी में लोग सुबह-शाम घूमने वाले आवारा श्वानों से परेशान हैं। कॉलोनी के लोगों को हमेशा ही यह डर रहता है कि कहीं बाहर खेल रहे उनके बच्चों को आवारा श्वान काट न लें। दूसरी तरफ कॉलोनी वाले इन श्वानों की वजह से क्षेत्र में हो रही गंदगी से भी परेशान हैं। लोगों ने जब इन्हें सहारा देने वाले मालिक से कहा तो वह धमकाने लगा। जिसके बाद कॉलोनी की एक महिला ने ताजगंज थाना में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ताजगंज थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव सेमरा ताल में महिला पूनम और उसके परिजनों ने प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने जिक्र किया है कि उनके पास रहने वाले एक व्यक्ति ने करीब दर्जन भर श्वान पाल रखे हैं। जिससे उन्हें और उनके बच्चों के लिए खतरा दिखाई देता है। दूसरी तरफ ये श्वान कॉलोनी में इधर-उधर गंदगी करते रहते हैं। जब उन्होंने उस व्यक्ति से बात की तो वे उन्हें धमकाने लगे। इस दौरान पीड़ित की श्वान मालिक से कहासुनी हुई।
विज्ञापन


बताया कि पहले भी कई बार वो श्वान रखने वाले मालिक से शिकायत कर चुकी हैं। जिसके बाद उस व्यक्ति ने उन्हें जानवर पालने वाले एक एनजीओ से कई नोटिस भी दिलवाए हैं। पीड़िता का कहना है कि कुत्तों से काटने का भी खतरा बना हुआ है पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विवेचना की जा रही है। महिला के पति पुलिस में है। इससे पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed