{"_id":"60a658f68ebc3e2bec5cd70c","slug":"murder-in-agra-brother-killed-small-brother-in-achnera-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज: पैसे के विवाद में छोटे भाई की हत्या, सगे भाई ने पत्नी संग मिलकर दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज: पैसे के विवाद में छोटे भाई की हत्या, सगे भाई ने पत्नी संग मिलकर दिया घटना को अंजाम
Fri, 21 May 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 21 May 2021 12:18 AM IST
सार
आसपास के लोगों की मानें तो झगड़े के दौरान पवन और उसकी भाभी ने मिलकर शिवम की पिटाई की। फिर गुस्से में आकर गला दबा दिया। इससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
आगरा: शिवम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना अछनेरा के गांव नगला खुशियाली में तीन हजार रुपये चोरी होने पर हुए झगड़े के दौरान एक युवक ने भाभी के साथ मिलकर अपने 15 वर्षीय छोटे भाई शिवम पुत्र रोगन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव बड़े बक्से में डाल दिया था। घटना के बाद दोनों हत्यारोपी घर से फरार हो गए। सूचना पर एसपी (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी और थाने का फोर्स पहुंचा। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों और भाभी के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान किशोर की जान चली गई।
विज्ञापन
तीन हजार रुपये चोरी होने के बावत हुआ था झगड़ा
क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि गांव नगला खुशियाली निवासी रोगन सिंह के तीन बेटे थे। जिनमें सबसे बड़ा बेटा हैवासी, दूसरा पवन और तीसरा शिवम था। शिवम आठवीं में पढ़ता था। गुरुवार की दिन में करीब 11 बजे पवन और उसकी भाभी हेमो पत्नी हैवासी और शिवम में घर से तीन हजार रुपये चोरी होने की बावत झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
शिवम की की पिटाई
आसपास के लोगों की मानें तो झगड़े के दौरान पवन और उसकी भाभी ने मिलकर शिवम की पिटाई की। फिर गुस्से में आकर गला दबा दिया। इससे उसकी जान चली गई। सूचना एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा महेश कुमार पहुंचे। क्षेत्राधिकारी अछनेरा ने बताया कि दोनों भाइयों में मारपीट हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की असलियत का पता चलेगा। आरोपी पवन और उसकी भाभी हेमो घर से फरार है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-
#LadengeCoronaSe: सतर्कता ही नहीं, दूसरों की भी चिंता कर रहे, कॉलोनीवासी करते हैं गाइड लाइन का पालन
मैनपुरी में अमानवीयता: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई, रहम की भीख मांगता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे