{"_id":"5f737a128ebc3e9bf96c4a7e","slug":"murder-case-toilet-residence-kasganj-kasganj-news-agr461502390","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास की थी आस, लेकिन शौचालय भी नहीं दिला सकी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास की थी आस, लेकिन शौचालय भी नहीं दिला सकी पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। खुले में शौच को गई किशोरी की मौत को लेकर परिजनों को यही मलाल है कि घर में शौचालय होता तो बेटी की जान न जाती। इधर, शौचालय निर्माण में अनदेखी की जांच में पंचायती राज विभाग ने प्रथम दृष्टया पाया कि पीड़ित परिवार काफी समय से आवास के लिए प्रयास कर रहा था। न आवास की प्रक्रिया पंचायत ने पूरी की और न ही शौचालय निर्माण में दिलचस्पी दिखाई। डीपीआरओ ने जल्द ही पंचायत सचिव और प्रधान से जवाब मांगा है।
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती में पात्रता के बाद भी पीड़ित परिवार को शौचालय का लाभ नहीं मिला था। डीपीआरओ ने जांच की है तो पाया है कि पात्रता के बावजूद पंचायत ने पीड़ित परिवार के घर में शौचालय नहीं बनवाया। परिवार काफी समय से आवास की मांग कर रहा था। ग्राम प्रधान ने आवास की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ाई थी। पंचायती राज विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि पीड़ित परिवार आवास के लिए पात्र है या नहीं।
- मामले की जांच की जा रही है। पाया गया है कि आवास मांग रहे परिवार को आवास नहीं मिला था और शौचालय भी नहीं बनवाया गया। प्रधान ने बताया है कि उसने सूची में नाम शामिल किया था। शौचालय का लाभ देने के लिए सूचित भी किया, लेकिन परिवार ने रुचि नहीं दिखाई। जो भी हो शौचालय का लाभ जल्द पीड़ित परिवार को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
- शहनाज अंसारी, डीपीआरओ।
संदिग्धों से पूछताछ जारी, हत्यारे बेसुराग
ढोलना पुलिस घटना के खुलासे में जुटी है। 20 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्यारा कौन है। पुलिस की टीमें लगातार हत्यारे की तलाश में जुटी है। ढोलना थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही नतीजे पर पहुंचेंगे।