फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder case report lodged by murderer in police station

हत्यारोपी ने ही लिखवाई हत्या की रिपोर्ट, सीसीटीवी से हुआ खुलासा

Sun, 30 Sep 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 30 Sep 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Murder case report lodged by murderer in police station
हत्या का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के हनुमान रोड पर 25 सितंबर की रात को दुकानदार अमन सिंह उर्फ अमली की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को किया। मुकदमे का वादी ही हत्यारा निकला। उसने दुकान में होने वाली आय में हिस्सा नहीं मिलने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। 

विज्ञापन

 
25 सितंबर की रात हनुमान रोड स्थित दुकान पर सो रहे दुकानदार अमन सिंह उर्फ अमली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में मृतक के पूर्व पार्टनर सुदीप उर्फ देवू यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो शक की सूई सुदीप के इर्द-गिर्द घूमने लगी। 
विज्ञापन


सुदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सुदीप ने अमन सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। हत्या के पीछे चौंकाने वाली कहानी सामने आई। सुदीप ने पुलिस को बताया कि पिता शिवशंकर की मौत के बाद अमन सिंह ही दुकान को संभाल रहा था, जबकि दुकान उसके पिता के नाम थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से प्रतिदिन दो से तीन हजार की आमदनी होती थी। लेकिन अमन सिंह, सुदीप के परिजनों को प्रतिदिन महज दो या ढाई सौ रुपये ही देता था। इससे परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा था। कई बार पैसे बढ़ाने की कहने के बाद भी अमन सिंह ने पैसे नहीं बढ़ाए। 

उसने दो-तीन महीने से रुपये देना ही बंद कर दिया। इससे नाराज होकर सुदीप ने अमन सिंह को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की। पुलिस ने हत्यारोपी सुदीप से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।

खुद की दुकान का मालिकाना हक नहीं मिलने से खोया आपा 

सुदीप ने बताया दुकान पर अमन बैठता था। हनुमान ट्रस्ट ने उसके पिता स्वर्गीय शिवशंकर को दुकान किराए पर दी थी। अमन सिंह करीब बीस साल पहले मुरादाबाद से यहां बस गया था।

पिता शिवशंकर से उसकी गहरी दोस्ती थी। पिता की मौत के बाद अमन सिंह ने दुकान पर अपना आधिपत्य जमाना शुरू कर दिया। अमन सिंह सुदीप व उसके छोटे भाई को दुकान पर नहीं बैठने देता था।  
 
- रात के समय सूनसान माहौल देख सुदीप ने पहले अमन सिंह को गोली मारी। वहां से भाग खड़ा हुआ। रास्ते में झील की पुलिया के समीप उसने घटना के वक्त पहने कपड़ों और जूतों को नाले में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने के इरादे से खुद ने ही अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी। लेकिन दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में सब कैद हो गया। 
राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed