फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder case registered against six including inspector

इंस्पेक्टर सहित छह पर हत्या का केस दर्ज

Wed, 03 Aug 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
murder case registered against six including inspector
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाने के इंस्पेक्टर विवेक कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ उनकी पत्नी दीप्ती पोरवाल उर्फ आरती की मां ने तमंचे से दीप्ती की गोली मारकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की विवेचना सीओ सहावर को सौंपी गई है। पुलिस पत्नी की हत्या करने के आरोपी इंस्पेक्टर विवेक कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात सिकंदरपुर वैश्य थाने के एसओ विवेक कुमार की पत्नी दीप्ती पोरवाल उर्फ आरती की तमंचे से गोली लगने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पत्नी ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। बुधवार की सुबह उनके ससुराल वाले थाने पहुंच गये, उन्होंने इंस्पेक्टर की पत्नी दीप्ती पोरवाल उर्फ आरती की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने औरैंया विधुना निवासी दिप्ती की मां शशिप्रभा की तहरीर पर इटावा जिले के मूल निवासी थाने के निवर्तमान एसओ विवेक कुमार, उनकी मां कृष्णकांती, बहन नीलम, बहनोई जवाहर, बड़े भाई प्रदीप, उनकी पत्नी के खिलाफ तमंचे से गोली मारकर हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शशिप्रभा का आरोप है कि 16 फरवरी 2015 को इंस्पेक्टर विवेक कुमार से उनकी बेटी दिप्ती की शादी हुई थी। 20 लाख रुपये शादी में खर्च करके दहेज का सामान व उपहार दिए गए। जिनसे इंस्पेक्टर के परिजन संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद उनके पति अशेाक कुमार की मौत हो गई और इसके बाद इंस्पेक्टर लगातार उनकी प्रापर्टी को अपने नाम कराने की मांग करने लगे। परिवार के लोगों ने कई बार समझाया, लेकिन इंस्पेक्टर व उसके परिवार के लोग मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed