फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

लापता युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
murder
बेवर (मैनपुरी)। गांव खिरिया से बृहस्पतिवार शाम लापता हुए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका सिर भी कुचल दिया गया। शुक्रवार शाम गांव के पास हाईवे किनारे खेत में शव मिला। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खिरिया निवासी मनोज सिंह (35) बृहस्पतिवार शाम लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को देर शाम गांव के चौराहे के पास मनोज का शव मिला। सिर में गोली मारी गई थी। चेहरा भी कुचला हुआ था। युवक की पत्नी पूजा ने बताया कि मनोज ने एक वर्ष पूर्व बझेरा निवासी मंगल सिंह से एक लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ समय बाद रुपया का तकादा मंगल सिंह का रिश्तेदार मोनू उर्फ शिवेंद्र सिंह करने लगा। मोनू ने एक लाख की एवज में 11 लाख देने को कहा। ऐसा न करने पर खेत का बैनामा कराने की धमकी दी। बृहस्पतिवार दोपहर मोनू साथियों के साथ घर आया और मनोज को बाहर बुलाकर बात करता रहा। पूजा ने बताया कि शाम को पति के मोबाइल पर कॉल आई। बात करते हुए वह बाहर चले गए थे, तभी से लापता थे। मोनू उर्फ शिवेंद्र सिंह निवासी नगला बजे, विष्णु सिंह, अतुल कुमार, सुदीप कुमार निवासी खिरिया पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शव मिलने की सूचना पर सीओ भोगांव व डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

हत्या की धाराओं में तरमीम होगा मामला
सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया की पत्नी की तहरीर पर रंगदारी मांगने, एससी-एसटी एक्ट, अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक का शव मिल गया है। अब मामला हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed