फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

सिरसागंज: डीजे पर डांस को लेकर पथराव, बच्चे की मौत

Sun, 20 Mar 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder
सिरसागंज: डीजे पर डांस को लेकर पथराव, बच्चे की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज में होली के बीच डीजे पर डांस को लेकर पथराव में शुक्रवार को बच्चे श्यामू(12) की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने भारी हंगामा किया। शनिवार को बालक के अंतिम संस्कार के समय भी पुलिस और ग्रामीणों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति संभाली।
अरांव रोड तहसील के पास होली के हुड़दंग के बीच आनंदनगर निवासी रंजीत का बेटा श्यामू सड़क किनारे खड़ा था। तभी पथराव होने लगा। पत्थर लगने से श्यामू घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले जाया गया, यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद महिलाओं ने तहसील मार्ग पर चार घंटे जाम लगाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। शनिवार को सीओ सिरसागंज, एसडीएम की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। पिता की तहरीर पर छह नामजद समेत 16 पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक हत्यारोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बच्चे के अंतिम संस्कार का विरोध करने पर तीन को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/सिरसागंज। डीजे पर डांस के दौरान विवाद व पथराव के बालक की मौत के मामले में पुलिस ने छह नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। वहीं पुलिस से अभद्रता के मामले में भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस अन्य हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान ने बताया कि मृतक श्यामू के पिता रनजीत सिंह पुत्र रामधुन सिंह की तहरीर में कहा कि उनका बेटा श्यामू अपने चाचा के आने के इंतजार में पार्क के पास खड़ा था कि तभी बाइक सवार सनी उर्फ हनी, छोटू,संतोष, कल्लू यादव, गौतम यादव, गौरव यादव व दस अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। आरोपी कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी देते हुऐ फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या व एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना पुलिस ने हत्या के मामले में शाम को वाहन चेकिंग के दौरान सोथरा चौराहा के पास से सोनू निवासी अरॉव रोड आनंद नगर को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं शनिवार को अंतिम संस्कार कराने के लिए पुलिस गांव पहुंची तो कुछ लोगों ने हंगामा करने के साथ ही शव का अंतिम संस्कार होने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस से अभद्रता के बाद पथराव भी किया गया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस ने बलप्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इसे लेकर गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। हंगामा और पथराव की सूचना पर अन्य थानों का पुलिस बल के साथ एसडीएम सिरसागंज विवेक मिश्रा व बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची। तब कहीं जाकर स्थिति नियंत्रण में हो सकी। पुलिस पर पथराव, अभद्रता किए जाने के मामले में थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान की तहरीर पर सिरसागंज पुलिस ने धर्मवीर, कर्मवीर, महेंद्र, राजू उर्फ सत्यवीर, आशीष सिंह उर्फ मोनू, आशादेवी, हरीश, रिंकू और अज्ञात लोगों के खिलाफ सिरसागंज थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस थाने लाई। यहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम धर्मवीर, कर्मवीर,महेंद्र सिंह निवासी आनंद नगर अरॉव रोड थाना सिरसागंज बताया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान ने बताया पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।

-बालक की हत्या के साथ शव के अंतिम संस्कार के दौरान कुछ लोगों ने अराजकता फैलाने की कोशिश की थी। दोनो मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक हत्यारोपी सहित तीन अन्य को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। शेष की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।- डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed