{"_id":"6a8e92c743718b0fce01f35c","slug":"murder-accused-on-bail-arrested-for-allegedly-demanding-five-lakh-extortion-at-gunpoint-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: जमानत पर बाहर आया हत्यारोपी, पिस्टल तानकर मांगी पांच लाख की रंगदारी; छह कारतूस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: जमानत पर बाहर आया हत्यारोपी, पिस्टल तानकर मांगी पांच लाख की रंगदारी; छह कारतूस के साथ गिरफ्तार
Wed, 26 Aug 2026 12:46 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:46 PM IST
सार
आगरा के बरहन में जमानत पर बाहर आए पुनीत हत्याकांड के आरोपी पर पिस्टल दिखाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अनुज धाकरे को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, छह कारतूस व एक कार बरामद की।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरहन में जमानत पर छूटे पुनीत हत्या कांड के आरोपी ने पिस्टल के बल पर सहयोगियों के साथ मिलकर वादी से पांच लाख की रंगदारी मांगने पर वादी द्वारा थाना बरहन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पिछले वर्ष बरहन एत्मादपुर रोड पर गांव नगला गोल रेलवे अंडरपास के पास हुई सादाबाद निवासी पुनीत की हत्या के केस के अभियुक्त द्वारा केस के वादी मृतक के बुआ के लड़के नयाबास निवासी मुकेश चौहान से मुड़ी चौराहा थाना खंदौली स्थित रेस्टोरेंट से पिस्टल के बल पर पांच लाख की रंगदारी मांगने तथा थाना बरहन तक कारों से रौंदने पर मुकेश द्वारा थाना बरहन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को पिस्टल और कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। नयाबास निवासी मुकेश चौहान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 24 अगस्त को 10 बजे वह मुड़ी चौराहा स्थित अपने रेस्टोरेंट पर खड़ा था। तभी अनुज धाकड़ मोहित शर्मा तथा दो अन्य व्यक्ति दो कारों से उसके पास आए। अनुज धाकरे ने पिस्टल तान कर पांच लाख की रंगदारी मांगी तथा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अनुज धाकरे को नगला धोकल थाना बरहन के बंबे की पटरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के हवाले से एक देसी अवैध पिस्टल छह कारतूस, और एक कार बरामद की है।