{"_id":"671e7bb6f92742d84d092862","slug":"murder-accused-declared-absconding-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-126289-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हत्या का आरोपी फरार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हत्या का आरोपी फरार घोषित
Sun, 27 Oct 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में 17 साल पहले आगरा रोड पर गिहार कॉलोनी में अनिल गिहार की हत्या करने वाला बिल्लू गिहार न्यायालय से फरार घोषित है। उसके न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी हैं। उस पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया है।
थाना कोतवाली की गिहार कॉलोनी आगरा रोड के रहने वाले अनिल गिहार की 12 दिसंबर 2007 को हत्या कर दी गई थी। अनिल के पिता ग्रीश ने पास में रहने वाला नीरज, उसके भाई रिंकू तथा पड़ोसी बिल्लू गिहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बिल्लू गिहार न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ तो उसके गिरफ्तारी वारंट जारी करके फरार घोषित किया जा चुका है। पुलिस बिल्लू की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित कर चुकी है।
अपर जिला जज चतुर्थ जहेंद्र पाल सिंह 25 अक्तूबर को नीरज को अनिल की हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुना चुके हैं। रिंकू को बरी किया गया है। बिल्लू के न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर उसकी फाइल अलग करके बिल्लू के मुकदमे की सुनवाई अलग से की जा रही है।